May 20, 2026
0000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अप्रैल 2026। बीदासर रोड पर नवनिर्मित वीर तेजाजी मंदिर में आगामी 10 मई को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह विराट व भव्य होगा।
मंगलवार को धर्मशाला परिसर में महर्षि दयानंद छात्रावास एवं वीर तेजा मेमोरियल ट्रस्ट के सदस्य की आम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बैनर का विमोचन किया गया। बैठक में समारोह के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए रूपरेखा तय की गई। जिसमें 7 मई 2026 को विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें यात्रा बिग्गाबास के श्रीगणेश मंदिर से रवाना होगी। मंगल कलश यात्रा में 1108 कन्याएं व महिलाएं 1108 जल कलश लेकर शामिल होंगी। कथा वाचिका विमला बाईसा जाखड़ के सान्निध्य में यात्रा तेजा मंदिर में कथा स्थल पर पहुंचेगी व यहां तीन दिवसीय कथा प्रारंभ होगी। 8 मई की दोपहर तेजा मंदिर से सैकड़ों वाहनों के साथ हज़ारों श्रद्वालु जुलूस के रूप में सुरसुरा धाम के लिए रवाना होंगे। जुलूस को धर्मास स्टैंड पर किशनाराम सारण द्वारा जलपान करवाया जाएगा। 9 मई को प्रातः सुरपुरा धाम से अखण्ड ज्योत लेकर श्रद्धालु पुन: रवाना होंगे जिसका मार्ग में अनेक स्थानों में स्वागत किया जाएगा। उसके बाद तेजाजी महाराज की मूर्ति नगर भ्रमण का कार्यक्रम संपन्न करवाया जाएगा। 9 मई को विशाल रात्रि जागरण होगा व 10 मई को प्रातः हवन अनुष्ठान के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम के साथ विशाल भंडारे का आयोजन होगा। मौजिज लोगों ने कार्यक्रम के बैनर का विमोचन किया।

ये हुए शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बैठक में ट्रस्ट अध्यक्ष पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, तोलाराम जाखड़, हेतराम जाखड़, श्रीराम भादू, तुलछीराम गोदारा, धुड़ाराम डेलू, आदुराम जाखड़, चांदराम चाहर, गोपाल सायच, सीताराम बाना, भागीरथ खिलेरी, ओमप्रकाश बाना, सत्यनारायण बेरड, गोपालराम गोदारा सेरूणा, सीताराम सिंवर, गोविंदराम बाना, दिलीप सेरडिया, पूर्णाराम नैन, किसनाराम नौसरिया, भंवरलाल सारण, गोकुलराम गाट, प्यारेलाल ढूकिया, बुद्धमल सायच, तोलाराम नैन, तोलाराम कड़वासरा, डूंगरराम गोदारा, राजेश मडा, कुंभाराम जाखड़, रामकिशन गावड़िया, मदनलाल जाखड़, हेतराम जाखड़ अभयसिंहपुरा, रेखाराम लूखा, हजारीमल जांगू, धर्मपाल बांगरवा, नानूराम नैन, गणेशाराम पोटलिया, सोहनलाल मैया, सोहनलाल बींझासर, प्रभुराम बाना, कोडाराम भादू, कालूराम बाना, राजन मूंड, पूनमचंद पोटलिया, विनोद कुमार सेरड़िया, गोपालराम तरड, राजूराम गोदारा, हूकुमाराम कंस्वा, गोपालराम जैसलसर, ओमप्रकाश जाखड़, राजकुमार लिखमीसर, हनुमानराम महिया, पन्नालाल मास्टर, रामेश्वरलाल डेलू, रामनारायण गोदारा, बालाराम डॉगीवाल, भीखराज जाखड़, पेमाराम गोदारा सेरूणा, केशुराम कंस्वा गुसाईंसर बड़ा, बीरबलराम, सुगनाराम सहू, ओमप्रकाश ज्यानी, शंकरलाल जाखड़, हीरालाल कूकना, संपत्तराम दुसाद, भगवानराम महिया, जगदीश गोदारा, श्रवनराम सहू, सहीराम धोलिया, अमराराम जाखड़, मांगीलाल गोदारा, सुरजाराम जैसलसर, बाबूलाल, सोहनराम गोदारा, भगवानाराम महिया, सूरजाराम महिया, सूरजाराम भादू, अमराराम जाखड़, राजूराम गोदारा, सुगनाराम गोदारा सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए।