May 20, 2026
000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 दिसंबर 2024। क्षेत्र के गांव मणकरासर के राउमावि के विद्यार्थियों व ग्रामीणों में असंतोष का माहौल छाया है। यहां गत वर्ष सीनियर तक क्रमोन्नत सकूल में कुल 320 विद्यार्थियों का नामांकन है जिनमें छात्राओं का नामांकन अधिक है। यहां 13 शिक्षक सेवारत थे। विभाग द्वारा इन दिनों शिक्षकों की पदोन्नति व समायोजन किया जा रहा है। पहले ही शिक्षकों की कमी से जूझ रहें इस विद्यालय में विभाग ने कोढ़ में खाज का काम करते हुए 8 शिक्षकों को समायोजन में लेते हुए दूसरे विद्यालयों में भेज दिया है। अब स्कूल में मात्र 5 शिक्षक शेष है। इनमें भी एक पीटीआई को दूसरा स्कूल मिलने वाला है और विद्यालय मात्र 4 शिक्षकों के भरोसे हो गया हे। अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के दिनों में किए गए समायोजन से बच्चे खासे नाराज है और साथ ही उनके अभिभावक भी। अभिभावक राकेश पड़िहार, रामस्वरूप पूनियां, मघाराम परिहार, जगदीश पूनिया, किशन मेघवाल, हेतराम पूनियां, राजू भूकर, मुन्नीराम भूकर, रेवंताराम कुलड़िया ने कड़ी नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने स्कूल शीघ्र ही व्यवस्था नहीं होने पर स्कूल की तालेबंदी करने की बात कही है।
स्कूल में प्राचार्य सहित 4 शिक्षकों को डेपुटेशन पर रखने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्कूल के विद्यार्थियों ने व्यवस्था गड़बड़ा जाने से खासी नाराजगी जताई है। टाइम्स से बातचीत में स्कूल के विद्यार्थी रामलाल, अशोक, दिनेश, वसुंधरा, सावित्री, गायत्री, ममता, राजकुमारी, रामनाथ, जगदीश, हेतराम, रामनिवास, ललिता, पूजा ने आक्रोश जताया। बालक बालिकाओं सहित अभिभावकों ने कक्षा 11 तक संचालित हो रहें स्कूल में पूरी तरह से अव्यवस्थाएं होने की बात कहते हुए पाचार्य पूनमचंद भार्गव सहित कम से कम 4 शिक्षकों को डेपुटेशन पर इसी विद्यालय में रखे जाने की मांग की है। अभिभावकों ने अर्द्धवार्षिक परीक्षा के पश्चात स्कूल की तालाबंदी करने की बात कही है। बता देवें अंचल के विभिन्न स्कूलों में समायोजन के तहत अनेक शिक्षकों से पद रिक्त हो रहें है व विद्यार्थी वर्ग खासी परेशानी झेल रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मणकरासर में सोमवार को ग्रामीणों व बच्चों ने स्कूल पर तालाबंदी की दी चेतावनी, प्राचार्य सहित कम से कम चार शिक्षकों को तुरंत डेपुटेशन पर यहां रखने की मांग की।