May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-03-08 at 21.08.03

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 मार्च 2026। सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति द्वारा उपडाकघर गांव में ही रखे जाने की मांग को लेकर रविवार को मशालें जलाकर डाक विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
धरने के 41वें दिन धरना स्थल पर रविवार को पूर्णमल गोदारा की अगुवाई में डाक विभाग व प्रशासन को चेतावनी देते हुए शाम साढ़े सात बजे बाद धरना स्थल से मुख्य बाजार से होते हुए टेऊ गांव कुंआ चौपाल तक मशाल जुलूस निकाला गया और डाक विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। समिति का किशन सारण की अध्यक्षता में रविवार को धरनास्थल पर चुन्नीलाल नाहर, मांगीलाल सारण, मनीष नायक, शेखर रेगर, भगवानाराम नवल, रूपाराम मेघवाल, अरूण दर्जी, श्रवण सारण, गंगाराम रेगर, रामेश्वर मेघवाल, रूघाराम रेगर, किशन सारण, मांगीलाल मेघवाल, फूसाराम मेघवाल, जगदीश रेगर, रमेश भादू, अरूण दर्जी, महबूब अली, सीताराम बाल्मिक, हनुमान मेघवाल, माणक स्वामी आदि मशाल जुलूस में शामिल हुए और बड़ी संख्या में ग्रामीण धरने पर बैठे।
धरना स्थल पर ही धरनार्थियों ने देखा भारत का फाइनल मैच।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सूडसर कस्बे के मुख्य बाजार स्थित उपडाकघर के सामने ही चल रहे धरने पर रविवार को भारत व न्यूजीलैंड के टी-20 फाइनल मुकाबले का मैच देखने की विशेष व्यवस्था की और मैच को धरना स्थल पर ही देखने का लुत्फ उठाया जा रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के पहले बल्लेबाजी करते हुए देखने के लिए हर किसी ने मैच को रोचकता से देख रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार शाम अंधेरा होने पर धरनार्थियों ने डाक विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मशालें जलाकर विरोध जताया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धरनार्थियों ने धरना स्थल पर ही देखा भारत व न्यूजीलैंड का फाइनल क्रिकेट मैच।