






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 दिसंबर 2024। क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान में शराब का ठेका बंद करवा पूरे गांव में पूर्ण शराबबंदी की मांग को लेकर ग्रामीण लगातार तीन माह से धरना दे रहें है। गांव की खेड़ी में शुक्रवार शाम को पुलिस ने एक युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार शाम हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह कांस्टेबल नरेंद्रसिंह, कृष्ण कुमार, कमलकिशोर, तेजाराम, बोलेरो गाड़ी में चालक रामनिवास के साथ गश्त पर निकले। तभी पुलिस को मुखबीर द्वारा अवैध शराब बेचे जाने की सूचना मिली, इस पर गश्ती दल धीरदेसर चोटियान के पास मोमासर रास्ते पर खेड़ी पहुंचा। जहां एक जना अवैध शराब का कट्टा लिए खड़ा था। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा तो पुलिस ने उसका पीछा कर उसे पकड़ा। पुलिस दल ने लिखमादेसर निवासी 27 वर्षीय आईदान नायक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सफेद कट्टे में से 30 पैकेट देशी शराब के बरामद किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल लक्ष्मणसिंह को दी गई है।




