May 21, 2026
2023-specil

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 सितंबर 2025। सोमवार को फल सब्जी व मनिहारी व रेहड़ी मजदूर संघर्ष समिति के बैनर तले आक्रोश रैली का आयोजन होगा। गांधी पार्क में प्रदर्शनकारी जुटने लगे है। वहीं रविवार को समिति की तैयारी बैठक हुई। जिसमें आज गांधी पार्क से निकलने वाली रैली की पूरी रूपरेखा बनाई गई। सदस्यों ने बताया कि आंदोलनकारियों पर किए गए मुकदमे वापस लेने, मुख्य बाजार में बने बस स्टैंड में फल सब्जी व गांधी पार्क के पास मनिहारी के सामान बेचने वालों को स्थाई जगह दें, नगर पालिका व पुलिस प्रशासन द्वारा रेहड़ी वालों का जब्त सामान व तुलाई कांटे वापस लौटाने, पालिका के एएसआई को हटाने की मांगे की जाएगी। बैठक में तख्तियां भी तैयार की गई। इस दौरान संघर्ष समिति अध्यक्ष रमजान चुनगर, छगन माली, तौफीक, एसएफआई नेता मुकेश ज्याणी, गौरव टाडा, कैलाश मेघवाल, मोहम्मद इमरान, बाबू, एहसान, सूफियान, सोहेल सहित अनेक मजदूर उपस्थित रहें।