






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जनवरी 2024। जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने एक आदेश जारी कर नगरपालिका के रिक्त पद वार्ड संख्या 3, जालबसर के वार्ड 6 में, दुसारणा पंडरिकजी के वार्ड 7 में 10 उपचुनाव होने है उन स्थानों पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। तीनों ही स्थानों पर 10 जनवरी को अवकाश रहेगा। वहीं उपखंड निर्वाचन अधिकारी मुकेश चौधरी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायती राज संस्थाओं के अंतर्गत ग्राम पंचायत में रिक्त पदों हेतु उपचुनाव संपन्न किए जाने है। इसी के मध्यनजर आज पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत जालबसर के वार्ड संख्या 06 एवं ग्राम पंचायत दूसराना पंडरीकजी के वार्ड संख्या 7 में रिक्त हुए वार्ड पंच के उपचुनाव होने है। उक्त दोनों पदों के लिए कल नाम निर्देशन भरे जा सकेंगे। चौधरी ने बताया कि कल दिनांक 02. जनवरी 2024 को उम्मीदवारों द्वारा प्रातः 10 बजे से सांय 05 बजे तक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रिटर्निंग अधिकारी को अपना नामांकन प्रस्तुत किया जा सकता है।



