






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अगस्त 2023। भामाशाह मोहनलाल सिंघी ने उपखंड कार्यालय परिसर में अपने दिवंगत पिता तोलाराम व माता झमकूदेवी की स्मृति में एक हॉल, दो कमरे, एक बरामदा, दो टीन शेड तथा अपनी पत्नी दिवंगत कमलादेवी की स्मृति में एक प्याऊ का निर्माण करवाया। आज इस नवनिर्माण का लोकार्पण आज समारोह में पुर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के मुख्य आतिथ्य में किया गया। गोदारा ने इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि कटक में रहकर भी मोहनलाल सिंघी अपनी मिट्टी से जुड़ें रहें है और यहां लोकहित में सदैव अपना योगदान देते रहते है। गोदारा ने सिंघी के पैतृक गांव में भी भवन निर्माण करवाकर लोकार्पित करने का उल्लेख किया व इस एक ओर भवन निर्माण के लिए सिंघी परिवार का आभार जताया। समारोह की अध्यक्षता तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा ने की और कड़वासरा ने सिंघी का जनहित में किए गए इस सहयोग के लिए आभार जताया। कड़वासरा ने कहा कि उदारमना व सरलमना सिंघी ने एक बार में लाखों रूपए का कार्य स्वीकृत देकर हमारा मान बढ़ाया है। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में गंगाशहर से उद्योगपति ललित दफ्तरी व अणुव्रत समिति के अध्यक्ष सुमति पारख भी मंच पर मौजूद रहें। सिंघी परिवार की ओर से मोहनलाल सिंघी व विनय सिंघी ने सभी अतिथियों का शॉल ओढाकर सम्मान किया। सिंघी ने सभी का स्वागत करते हुए जताते हुए कार्य प्रेरणा के लिए तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा व बजरंगलाल सोमाणी का आभार जताया। कटक से आए माणक पुगलिया व तेरापंथ महिला मंडल संरक्षिका झिणकार देवी बोथरा ने अपनी मंगल भावनाएं प्रकट करते हुए सिंघी परिवार को शुभकामनाएं दी। राजगुरू पंडित देवीलाल उपाध्याय व रामदेव उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न करवाया। मधुर बैंड के माणक व अनवर की टीम ने गणेश वदंना प्रस्तुत की। नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख ने उपखंड कार्यालय में भवननुमा निर्माण करवा कर लोकार्पण किए जाने पर आमजन की ओर से सिंघी परिवार का आभार जताया। समारोह का संचालन कपिला स्वामी ने किया।
जन्मदिन की दी शुभकामनाएं, ये रहें उपस्थित, सिंघी ने किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंच पर मोहनलाल सिंघी का आज जन्मदिन होने की जानकारी मिली तो सभी अतिथियों ने उनका मुंह मीठा करवाया व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। सभी उपस्थित लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में उपस्थित मिडिया कर्मियों का सम्मान किया गया। इस दौरान कांग्रेस के विमल भाटी, राधेश्याम सारस्वत, मनोज पारख, कन्हैयालाल सोमाणी, मनोज सोमाणी, राजेश मंडा, पवन राठी, माकपा के रामेश्वरलाल बाहेती, जगदीश स्वामी, एडवोकेट रणवीर खिंची, भंवरलाल दुगड़, सत्यनारायण स्वामी, ओमप्रकाश जाखड़, भीखमचंद तापड़िया, नारायण कालाणी, दीपक गौतम सहित अनेक व्यवसायी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें। कार्यक्रम का पूरा लाइव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर भी किया गया जिसे देखने के लिए आप फोटो के नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें।











