






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जून 2025। ट्रोमा निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले आगामी 16 जून को पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया की अगुवाई में ललकार रैली का आयोजन होगा। समिति सदस्यों द्वारा भीषण गर्मी व 48 डिग्री तापमान में दिनभर गांव गांव जनसंपर्क किया जा रहा है। क्षेत्र में गर्मी के साथ ट्रोमा चर्चाओं का पारा भी गर्म हो रहा है। अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा रैली में जुड़ने के लिए आह्वान करते हुए पत्रक छपवाए गए है। समिति के सक्रिय सदस्यों द्वारा ग्रामीणों को रैली में शामिल होकर क्षेत्र की सबसे बड़ी मांग ट्रोमा सेंटर का निर्माण प्रारंभ करवाने की आवाज को बुलंद करने का आग्रह करते हुए रैली में शामिल होने का निमंत्रण दे रहें है। गुरूवार को किसान सभा के सदस्यों ने गांव लिखमादेसर, लालासर सत्तासर, मोमासर, आडसर, धीरदेसर पुरोहितान, सुरजनसर, लाखनसर, उदासर चारणान, जालबसर, बीरमसर, उदरासर व धोलिया गांवो में किसान सभा के नेताओं ने नुक्कड़ सभाएं की। सभा के किसान नेता मुकेश ज्याणी, कॉमरेड गिरधारी लाल जाखड़, भोमाराम जाखड़, कुमाराम जाट, गौरक्षक बाबूलाल चौधरी, कांग्रेस नेता संतोष गोदारा आदि नेताओं ने जनसंपर्क किया। युवा टोलियों ने बताया कि ग्रामीणों में भी ट्रोमा निर्माण शुरू नहीं करवाने को लेकर स्थानीय शासन प्रशासन के खिलाफ नाराजगी का माहौल है। ग्रामीण उत्साह के साथ ललकार रैली में शामिल होने का आश्वासन दे रहें है।






