






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अक्टूबर 2023। शरद पूर्णिमा का दो दिवसीय पूनरासर मेला आज प्रारंभ हो गया है। मंदिर में आज सुबह विशेष पूजन आरती के साथ मेला प्रारंभ हुआ और सैंकड़ो पदयात्री आज व कल बाबा के दर्शन करेंगे। श्रीडूंगरगढ़ से पूनरासर बड़ी संख्या में पदयात्री मेले में पहुंचकर धोक लगाएंगे। पुजारी ट्रस्ट के महावीर बोथरा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण के कारण पूनरासर मंदिर के पट शनिवार को दोहपर बाद 4 बजे मंगल कर दिए जाएंगे। शनिवार सुबह की विशेष पूजा आरती विधि विधान से सदैव की भांति की जाएगी और अलसुबह से ही श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। वहीं 29 को सुबह 6 बजे विधि विधान से पुन: आरती होगी व मंदिर खुल जाएगा। आज सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहें है और बाबा के जयकारों के साथ दर्शन कर रहें है।
कच्चा रास्ता हुआ आबाद, सैंकड़ो पदयात्री पहुंचेगें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनरासर का कच्चा मार्ग आज आबाद हो गया है और सेवा शिविरों की रौनक नजर आ रही है। ग्रहण के कारण आज ही बाबा के दर्शन करने अनेक संघ रवाना होंगे तथा मार्ग में अनेक स्थानों पर सेवा शिविर सज गए है। सेवादारों द्वारा पदयात्रियों की मान मनुहार के साथ उन्हें जलपान करवाने की तैयारी कर ली गई है। श्रीडूंगरगढ़ से पूनरासर जाने वाली यात्रा आज ही जाएगी। श्रीडूंगरगढ़ से 9 किलोमीटर दूर मार्ग पर पूनरासर नवयुवक सेवा दल ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सुबह ही सेवा शिविर लगा लिया है। हनुमान धोरा मंदिर में सैंकड़ो श्रद्धालु आज दर्शन करेंगे। पंडित शिव भगवान ने बताया कि खीर का भोग आज ही लगाया जाएगा व जागरण का आयोजन भी आज होगा। कल दोपहर बाद 4 बजे मंदिर के पट बंद हो जाएंगे। कल सुबह विशेष पूजा अर्चना व बाबा का श्रृंगार होगा।
गांव समंदसर में बालाजी मंदिर में होगा आज जागरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव समंदसर में बालाजी मंदिर में आज रात भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। ग्रामीणों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मूलजी चौधरी एडं पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। बड़ी संख्या में ग्रामीण जागरण में भाग लेंगे।








