May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मार्च 2022। चोर डाल-डाल तो पुलिस पात-पात की कहावत को आजकल श्रीडूंगरगढ़ पुलिस चरितार्थ कर रही है। अभी एक घण्टे पहले ही घुमचक्कर पर एक महिला के बैग से पर्स निकाल कर भागा एक जना पुलिस की सक्रियता से 40 मिनिट के भीतर पकड़ा गया है। महिला पंजाब से देशनोक दर्शन के लिए जा रही थी और वह श्रीडूंगरगढ़ में बस बदलने के लिए उतरी। अगली बस में बैठते ही उसके बैग की चेन खोलकर चोर पर्स लेकर भाग गया। चोर बीदासर की ओर जाने वाली बस में बैठ गया और थानाधिकारी ने कांस्टेबल पुनीत कुमार, कमलेश, मुकेश, ड्राइवर रामनिवास की टीम को तुरन्त दौड़ाया। टीम ने कैमरों में टटोला और लोकेशन ट्रेस करते हुए धर्मास की ओर जाने वाली बसों की ओर दौड़ी। धर्मास की पास एक बस में सवार चोर को बस रुकवा कर पकड़ लिया। चोर को लेकर पुलिस टीम थाने की ओर रवाना हो गयी है और थोड़ी देर में नाम व उसके साथियों के बारे में पूरी जानकारी टाइम्स के पठाकों को दी जाएगी।