May 20, 2026
0010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अगस्त 2023। 20 सालों से अपने कब्जेशुदा खेत में मोठ की फसल की बुवाई करने वाली एक महिला को खेत में घुसकर धक्के देकर बाहर निकालने का मामला सामने आया है। कालूबास निवासी परमादेवी पत्नी दिवंगत चुन्नीलाल जाट ने बेनीसर निवासी रामरतन सिद्ध व 10-12 अन्य के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवदिया ने पुलिस को बताया कि करणी नगर के नजदिक उसकी 12 बीघा भूमि है जिस पर उसका व उसके पति का 20 वर्षों कब्जा, उपभोग व उपयोग चल रहा है। यहां एक छपरा व तार पट्टियां लगाई हुई है और स्वयं काश्त करती है। महिला ने बताया कि उसने मोठ काश्त कर रखे है और आरोपी 9 जुलाई को रात 12 बजे उसके खेत में घुसे और गालियां देते हुए उसे धक्के देकर बाहर निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दिया।