






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2022। थानेदार साहब मेरे ससुराल वाले क्रुर, झगड़ालू और लोभी है। दहेज के लालचियों ने एक लाख व मोटरसाइकिल मांगी और नहीं पर दो मासूम बच्चों के साथ मारपीट कर मुझे घर से निकाल दिया है। ये गुहार लेकर थाने पहुंची महिला ने अपने पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता बिग्गा बास रामसरा निवासी झूमादेवी पुत्री मांगीलाल बावरी ने अपने पति हुलास, हड़मानन पुत्र रामूराम, सोहन, महावीर पुत्र मालाराम, लालचंद पुत्र गणेशाराम बावरी निवासी सांडवा के खिलाफ शारीरिक व मानसिक क्रुरता करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 6 साल पहले हुआ तथा कम दहेज का ओलमा देकर आरोपियों ने उसे प्रताड़ित किया। गत 30 जुलाई को आरोपियों ने मारपीट गहने छिन लिए और 4 साल की पुत्री गीता व 3 साल के पुत्र विकास के साथ घर से निकाल दिया है। महिला ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई करने की मांग करते हुए स्त्रीधन वापस दिलवाने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सहायक उपनिरीक्षक बलवीरसिंह को सौंप दी है।



