May 20, 2026
000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मई 2025। अक्षय तृतीया के मौके पर स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने के लिए क्विक परामर्श QuickParamarsh मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया गया। जीवन रक्षा हॉस्पिटल, बीकानेर में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ विकास पारीक द्वारा ऐप को विधिवत रूप से लॉंच किया गया। डॉ पारीक ने बताया कि आने वाला समय डिजिटल सेवाओं के बढ़ने का समय है और ऐसे में मरीजों को लाइन मे लगने से मुक्ति इस ऐप के माध्यम से मिल सकेगी। उनका समय बचेगा और शीघ्र परामर्श की सुविधा भी मिल सकेगी। श्रीडूंगरगढ़ के युवा महेश बोहरा ने QuickParamarsh ऐप को डवलप किया है। बोहरा ने बताया कि इसे गुगल के प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है और यह एक ऐसी एप्लीकेशन है जो मरीजों को ऑनलाइन डॉक्टर अपॉइंटमेंट लेने की सुविधा प्रदान करेगा। जिससे अब समय की बचत के साथ स्वास्थ्य सेवा प्राप्त करना आसान होगा। बोहरा ने बताया कि इस ऐप में फिलहाल केवल जीवन रक्षा हॉस्पिटल, बीकानेर के डॉक्टरों को शामिल किया गया है। आने वाले समय में बीकानेर और अन्य शहरों के कई अन्य हॉस्पिटल्स को भी इस प्लेटफार्म से जोड़ा जायेगा। विदित रहें बोहरा द्वारा पूर्व में बनाई गई वेबसाइट www.chokhiyatra.com भी खासी लोकप्रिय रही है। स्थानीय लोगों ने बोहरा को ऐप लॉंच होने पर बधाई दी है।