






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 सितंबर 2025। रविवार को दो दिवसीय रास गरबा का सांसकृतिक आयोजन आदर्श विद्या मंदिर के मैदान में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में लोग गरबा ड्रेस व राजस्थानी पारंपरिक परिधानों में नवरात्रि महोत्सव में शामिल हुए। माँ व श्याम भजनों पर जमकर लोग झूमे और सांस्कृतिक आयोजन के साक्षी बने। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में समाजसेवी अनिल जोशी व बृजलाल तावणियां, जितेंद्र कटेवा (आईबी के वरिष्ठ अधिकारी), राजस्थान कृषि स्टोर के बजरंग भामूं, आपणो गांव सेवा समिति के अध्यक्ष जतन राजपुरोहित, बीकानेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष विशाल स्वामी शामिल हुए। सभी अतिथियों का आयोजक श्रीश्याम ग्रुप के सदस्यों ने फुलमाला व साफा पहना कर अभिनंदन किया व स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया। आयोजन में विशेष सहयोगी के रूप में शामिल हुए मोबाइल निर्माता कपंनी ओप्पो के जॉनल सेल्स मैनेजर बीकानेर तरूण बोहरा भी शामिल हुए। आयोजक ग्रुप ने इनका आभार जताया व बोहरा का सम्मान किया। मिसेज इंडिया ग्लेम पूनम शामिल हुई और सभी को शुभकामनांए दी। महिलाओं व युवतियों ने पूनम के साथ खूब सेल्फियां ली। मैदान के लिए स्कूल की प्राचार्य कंचनदेवी शर्मा का सम्मान कर आभार जताया गया। वहीं दूसरे दिन के विजेता बेस्ट गरबा ड्रेस सरिता गट्टानी, बेस्ट गरबा किंग अनिल वासवानी, बेस्ट कपल प्रमोद व सरिता बोथरा, बेस्ट माँ बेटी जोड़ी कंचन व पल्लवी, बेस्ट देवरानी जेठानी जोड़ी नेहा शर्मा व उनकी देवरानी, बेस्ट सास बहू जोड़ी पूनम व नीतू, बेस्ट सिस्टर जोड़ी विजयलक्ष्मी व दिव्या, बेस्ट हेयर स्टाइल उर्वशी गुरनाणी, बेस्ट गरबा आउटफिट महिला वर्ग में रिया गुरनाणी, बेस्ट गरबा आउटफिट पुरूष वर्ग में महेश स्वामी, बेस्ट गरबा आउटफिट किड नविका मालू, बेस्ट डासिंग किड कपिल राजपुरोहित, बेस्ट डांस ग्रुप स्वामी गर्ल्स एंड ग्रुप, बेस्ट फैमिली ग्रुप खुशी मारू एंड ग्रुप, स्टार ऑफ नवरात्रि किरण मोरवानी, एनर्जेटिक डांस राजू और जयश्री सारस्वत को मिला। लक्की ड्रा निकाला गया व विजेता को एलईडी टीवी, स्मार्ट फोन दिया गया। श्रीश्याम ग्रुप के सभी सहयोगी सदस्यों का सम्मान किया गया। ग्रुप के एडवोकेट रणवीरसिंह खिची ने सभी का आभार जताया।











