May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-05-22 at 21.56.37

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मई 2025। कड़ी मेहनत के बल पर सबसे शानदार रिजल्ट देने वाले बीकानेर जिले के सबसे बड़े शिक्षण संस्थान भारती निकेतन ने इतिहास दोहराया है। विद्यालय में 12वीं कक्षा के कला, विज्ञान, वाणिज्य व कृषि संकाय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा है। विज्ञान वर्ग में 97.40 प्रतिशत अंक हासिल कर गायत्री पुत्री देवाराम मोटसरा ठुकरियासर टॉपर रही है। वाणिज्य संकाय में 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राधा पुत्री विजयकुमार सोनी श्रीडूंगरगढ़ टॉपर रही है। वहीं 96.60 प्रतिशत प्रकाश पुत्र तोलाराम भामूं श्रीडूंगरगढ़ तथा 96.60 प्रतिशत विवेक पुत्र मदनलाल पाल श्रीडूंगरगढ़ कला संकाय में टॉपर रहें है। कृषि विज्ञान संकाय में 95 प्रतिशत अंक हासिल कर आइना पुत्री प्रभुराम मेघवाल धीरदेसर पुरोहितान टॉपर रही हे। स्कूल के निदेशक श्याम सुंदर स्वामी ने बताया कि विज्ञान विषय की स्वर्णिम उपलब्धि रही कि भारती निकेतन के हॉस्टल में अध्ययनरत छात्र पंकज पुत्र रावताराम शर्मा अर्जुनसर ने 96.60 प्रतिशत अंक हासिल कर 12वीं परीक्षा के साथ साथ आईआईटी में सलेक्शन हासिल कर कीर्तिमान रच दिया है। वहीं गांव मोमासर का मृदुल पुत्र संजय वर्मा ने 95.40 अंक हासिल कर आईआईटी चयन 12वीं परीक्षा के साथ हासिल किया है। वहीं स्वामी ने बताया कि विज्ञान संकाय में 12वीं कक्षा में 359 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिनमें से 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले 15 विद्यार्थी रहें है। वहीं 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 84 विद्यार्थी रहें है। वहीं एग्रीकल्चर में 84 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जिनमें से 12 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए है। विज्ञान संकाय में प्रति चौथे विद्यार्थी ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए है। स्वामी ने बताया कि कॉमर्स में 72 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे जिनमें से 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले 3 छात्र है वहीं 90 प्रतिशत अधिक अंक हासिल करने वाले 16 विद्यार्थी रहें है। कला संकाय में 5 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए है वहीं 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले 29 विद्यार्थी रहें है। तीनों संकायों में 100 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए है। संस्था के संचालक ओमप्राकश स्वामी ने 12वीं के सभी विद्यार्थियों को बधाई दी है व टॉपर को स्कूल का गौरव बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं दी है।