






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अगस्त 2024। नीट परीक्षा पर छाए पेपर लीक व परीक्षा दुबारा होने जैसे काले बादल छंट गए है और ऐसे में नीट क्लीयर करने वाले विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। गांव बाना की होनहार छात्रा रागिनी पुत्री हजारीमल बाना ने 12वीं कक्षा के साथ नीट में सलेक्शन हासिल कर अपने परिवार का गौरव बढ़ाया है। रागिनी के दादा लूणाराम बाना ने बताया कि रागिनी ने 2024 में कक्षा 12 के साथ ही नीट की परीक्षा क्रेक कर 720 में से 672 नबंर हासिल किए। उन्हें ऑल इंडिया 11207 रैंक प्राप्त की है जिसमें उन्हें सरकारी कॉलेज में प्रवेश मिल सकेगा। रागिनी ने बताया कि उन्हें अपने चाचा व चाची से एमबीबीएस करने की प्रेरणा मिली है जो स्वयं चिकित्सा क्षेत्र में विशेषज्ञ डॉक्टर है। वहीं वे अपनी सफलता का श्रेय अपनी शिक्षक माता अनिता व शिक्षक पिता हजारीमल को देती है जिन्होंने पढ़ाई में उनका पूरा सहयोग किया। रागिनी को परिजनों सहित जानकारों ने भी बधाई व शुभकामनाएं दी है।



