May 20, 2026
000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जनवरी 2026। क्षेत्र के गांव कितासर की रोही में जेके सीमेंट फैक्ट्री का विशाल प्लांट लगने की जानकारी ग्रामीणों को मिली, कितासर सरपंच ने निर्माण शुरू होने के बारे में पंचायत से एनओसी नहीं लिए जाने की जानकारी देते हुए निर्माण रूकवाने की भी मांग रखी। वहीं अब शीतलनगर रेलवे स्टेशन को भी इस फैक्ट्री की सुविधा के लिए अन्यत्र खिसकाने के प्रस्ताव के बारे में ग्रामीणों को जानकारी मिली। कितासर व शीतलनगर के ग्रामीणों ने संत शीतलनाथजी के प्रयासों से बने इस पुराने स्टेशन का स्थान परिवर्तन नहीं करने की मांग करते हुए सांसद व केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को ज्ञापन सौंपा है। कितासर निवासी व दिल्ली प्रवासी एडवोकेट अरूण व्यास ने बताया कि दोनों गांवो सहित आस पास के अन्य गांवो के बुजुर्गों, महिलाओं, छात्र छात्राओं, किसानों व मजदूरों के आवागमन के लिए यह स्टेशन उपयोगी है। यदि इसे आगे लग जाया गया तो आमजनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। जनकल्याणकारी सरकार आमजन का ख्याल रखते हुए यह स्टेशन यथास्थान ही रखें और स्थानातंरण का प्रस्ताव रद्द कर देवें। व्यास ने बताया कि सांसद व केंन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने उसी समय रेलवे डीआरएम से वार्ता करते हुए आमजन के हितों को प्रभावित नहीं किए जाने की बात कही। मेघवाल ने स्टेशन यथास्थान रखे जाने का आश्वासन भी दिया।