May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मार्च 2022। श्रीडूंगरगढ़ के प्यासे ग्रामीण इलाकों को नहर का मीठा पानी मिलेगा इस स्वप्न के पूरे होने का इंतजार ग्रामीण लंबे समय से कर रहें है। मीठा पानी लाने की इस गुहार को केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत तक पहुंचाया क्षेत्र के सक्रिय युवा डॉ. दिलीप राजपुरोहित ने। राजपुरोहित ने शेखावत से मुलाकात कर श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा के 93 गांवो में नहरी पानी पहुंचाने की योजना पर कार्य प्रारंभ करवाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मंत्री को बताया कि एसएलएसएससी की बैठक में 30 जून 2015 में 204.99 लाख रुपए की राशि इस योजना बाबत जारी किए गए तथा सर्वे व डीपीआर बनाने के लिए मैसर्स पीडीकोर लिमिटेड जयपुर को 9 जून 2017 को आदेश जारी किया गया। जिसमें राजपुरा, बींझासर, माणकरासर, गुसाईंसर, लोढेरा, डेलवा, धोलिया, उदरासर, जालबसर, बीरमसर, लादड़िया, सुरजनसर, उदासर चारणान, लाखनसर को सम्मिलित किया गया था। परंतु अभी तक इस दिशा में कोई कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। क्षेत्र में लिफ्ट नहर केनाल परियोजना का कार्य शीघ्र प्रारंभ करवाया जाए तथा इस योजना में गांव धीरदेसर पुरोहितान, आड़सर, लालासर, सत्तासर, रेवाड़ा, ठुकरियासर, तोलियासर को शामिल किया जाने की मांग करते हुए राजपुरोहित ने कहा कि क्षेत्र की पेयजल समस्या को देखते हुए जनहित में कदम उठाते हुए केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के आपसी समन्वय से शीघ्र ये कार्य करें जिससे सैंकड़ो ग्रामीणों को राहत मिल सकें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंत्री ने मामले में शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में नहरी पानी लाने का कार्य प्रारंभ करवाने की मांग की डॉ. दिलीप राजपुरोहित ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। योजना में कुछ ओर गांव जोड़ने की मांग की।