May 20, 2026
sri

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 दिसंबर 2022। गौवंश पर बर्बरता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए श्रीडूंगरगढ़ प्रशासन को पत्र सौंपा। विश्व हिन्दु परिषद, बजरंग दल, गौसेवा समिति, मोमासर बास मित्र मंडली, अणुव्रत समिति के सदस्यों ने संभागीय आयुक्त व जिला कलेक्टर के नाम पत्र सौंप कर चुरू जिले के तारानगर क्षेत्र में आजाद गौवंश पर धारदार हथियार से घायल करने वाले अज्ञात अपराधी को गिरफ्तार करने की मांग की है। ध्यान रहें तारानगर क्षेत्र में किसी अज्ञात अपराधी ने 50 से अधिक गायों को घायल कर दिया जिनका विभिन्न गौशालाओं में ईलाज चल रहा है। इस दौरान सत्यनारायण स्वामी, नवरत्न राजपुरोहित, पार्षद रामसिंह जागीरदार, आनंद जोशी, सचिन तिवाड़ी, सूरज जाट, प्रभु, विष्णु, नितिन, आशीष, प्रवीण पालीवाल, करण प्रजापत, बजरंग सायच, भगवान, ताराचंद, श्रीभगवान, भवानी सहित अनेक युवा उपस्थित रहें।