






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 दिसंबर 2024। बीकानेर के गायक कलाकार राजा हसन को फिल्म फेयर ओटीटी अवार्ड से नवाजा गया है। इसकी प्रसन्नता श्रीडूंगरगढ़ में संगीतकारों ने जताई व राजा हसन को बधाई दी। संगीतकार परवेज मेंहदी ने बताया कि मुंबई में फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स के 5वें संस्करण में 39 श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज और फिल्मों को पुरस्कृत किया गया। 1 दिसंबर को शानदार समारोह में डिजिटल मनोरंजन जगत की शीर्ष हस्तियां, निर्देशक और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हुए। इस समारोह में सर्वश्रेष्ठ साउंडट्रैक (सीरीज़) का पुरस्कार संजय लीला भंसाली, बीकानेर के राजा हसन और शर्मिष्ठा चटर्जी को ‘हीरामंडी: द’ में उनके काम के लिए दिया गया। संगीतकार चिराग रोशन ने बताया कि राजा का श्रीडूंगरगढ़ के गहलोत परिवार से पारिवारिक रिश्तेदारी है और पूरे परिवार ने उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड 2024 मिलने पर जश्न मनाया। साबिर अली, रोशन, बाबूलाल, तनवीर, मुन्नावर अली, राजा सहित अनेक संगीतप्रेमियों ने राजा हसन को मुबारकबाद दी।



