May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 सितम्बर 2020। डूंगरपुर जिले में आदिवासी क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं द्वारा लंबे समय से लंबित शिक्षक भर्ती के 1167 पदों को भरने की मांग को लेकर दो दिनों से उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे जल रहा है एवं जबरदस्त उग्र प्रदर्शन हो रहा है। इस प्रकरण में क्षेत्रीय विधायक गिरधारी महिया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। महिया ने सरकार द्वारा युवाओं की मांग को गंभीरता से नहीं लेने के कारण युवा शिक्षित बेरोजगारों का धैर्य समाप्त होने को दोष दिया गया एवं ऐसी स्थितियों को सरकार की नाकामी का परिणाम बताया है। महिया ने शिक्षित युवाओं द्वारा हिंसात्मक प्रदर्शन में सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने, आगजनी करने पर भी चिंता जताई है एवं ऐसे प्रदर्शन से आम जन में डर का माहौल बनने की बात कहते हुए इस संबध में राज्य सरकार को तुरंत संज्ञान लेकर युवाओं की मांग पर फैसला लेने को कहा है।