May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-10-15 at 9.40.46 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2023। आज शाम सवा सात बजे ताल मैदान में शानदार राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर का उद्घाटन गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया। सभी अतिथियों ने फीता काटा व गणेश पूजन कर मेला प्रारंभ किया। विधि विधान से पूजन आरती पंडित कैलाश पालिवाल ने संपन्न करवाई वहीं सभी अतिथियों ने मेले के आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भामाशाह बजरंग सेठिया ने कहा कि मेले के आयोजन हमारी सांस्कृतिक धरोहर है और ऐसे आयोजन होने से रोजमर्रा की नीरसता दूर होकर लोगों में जीवन के प्रति उत्साह का संचार होता है। तुलसी सेवा संस्थान के डॉ. अंकित स्वामी ने कहा कि छोटे शहरों में जहां पारिवारिक व स्वस्थ मनोरंजन के लिए कुछ ज्यादा नहीं होता है वहां ऐसे आयोजन पारिवारिक मनोरंजन का उत्तम साधन है। ऐसे आयोजनों में नागरिकों को दिल खोल कर भाग लेना चाहिए जिससे वे प्रसन्न होकर तनाव से मुक्त हो सकेंगे। आपणो गांव सेवा समिति के मनोज डागा ने कहा कि प्रतिवर्ष होने वाले इस मेले का सभी शहरवासी बेसब्री से इंतजार करते है और ताल मैदान के मेले में होने वाली भरपुर रौनक इस बात का प्रमाण है। लॉयन्स क्लब के अध्यक्ष मनोज गुसाईं ने कहा कि कस्बे में झूलों के शौकिन नागरिकों व बच्चों के लिए ये एकमात्र ऐसा आयोजन है जहां बच्चे बड़े जमकर झूलों का लुफ्त उठाते है। तुलसी सेवा संस्थान के प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी व लॉयन्स क्लब के महावीर माली ने कहा कि मेले के आयोजन से अनेक साधारण परिवारों का रोजगार जुड़ा है और अनेक कस्बे के नागरिकों के लिए घुमने का एक श्रेष्ठ साधन मिल जाता है। उद्घाटन समारोह में शिव स्वामी, सत्यनारायण स्वामी, एडवोकेट रणवीरसिंह खिची, राजकुमार प्रजापत, रूपेश सुथार, मदन सोनी, पत्रकार संजय पारीक, अनील धायल, अशोक पारीक, गौरव टाडा, विक्रम स्वामी मौजूद रहें। सभी अतिथियों का फूलमालाओं से स्वागत कर शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। टाइम्स की ओर से संपादक कपिला स्वामी ने सभी का आभार जताया।

पहले ही दिन उमड़े लोग, मेले में खाने पीने की विभिन्न दुकानें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेले में आज उद्घाटन के साथ पहले ही दिन बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चे और युवा पहुंचे। मेले में विभिन्न झूलों के साथ इस बार बच्चों के लिए मारूति सर्कस का प्रदर्शन भी मेले में हो रहा है। विभिन्न सामानों की दुकानों के साथ खाने पीने की एक से बढ़कर एक व्यजंनो की दुकाने सजी है। कस्बे में लगने वाले इस मेले को लेकर नागरिकों में भारी उत्साह है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी अतिथियों ने फीता काटकर राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर का उद्घाटन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उद्घाटन के दौरान मेला देखने पहुंचे अनेक लोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेले के उद्घाटन में सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधि विधान से गणेश पूजन और आरती संपन्न की गई।