May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-02-24 at 20.13.39

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 फरवरी 2025। किसान की मूंगफली के स्थान पर व्यापारियों के ट्रकों की मूंगफली तोलने की शिकायतों के बाद राजफैड ने सोमवार को नया आदेश जारी किया है। बीकानेर के क्षेत्रीय अधिकारी शिशुपालसिंह ने बीकानेर व चूरू की सभी सहकारी समितियों को निर्देश देते हुए समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद करने वाले किसानों की वीडियोग्राफी बनाए जाने की बात कही है। सोमवार को जयपुर से जारी आदेशों के अनुसार 2024-25 में क्रय केंद्रो पर किसान के नाम पर व्यापारियों से खरीदी गई मूंगफली ट्रकों में लाई जाकर समर्थन मूल्य पर तुलाई जा रही है। जिसे राजफैड ने गंभीर स्थिति मानते हुए मूंगफली खरीद के लिए प्रत्येक किसान की वीडियोग्राफी इस तरह से करने के निर्देश दिए है जिसमें किसान चेहरा, उसका पहचान पत्र, गिरदावरी रिपोर्ट स्पष्ट तौर पर देखी जा सकें। राजफैड ने माना कि ट्रकों में भरकर मूंगफली लाई जा रही है वह सामान्यतया किसानों का ऐसा अभ्यास नहीं होता है। ऐसे ट्रक के ड्राईवर व स्टाफ से गहन पूछताछ करने, उनके नाम, ट्रक नबंर नॉट करने, रास्ते में आए टोल नाके की जानकारी रखे जाने के निर्देश दिए है। समिति के अधिकारी को किसान के स्थान पर व्यापारियों की मूंगफली तोले जाने पर व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय कर दी है।