May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-06-08 at 11.01.13

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लॉयन्स क्लब श्रीडूंगरगढ़ के लॉयन महेश राजोतिया को क्लब के रीजन-11 का जॉन चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। क्लब के सचिव पूनम सुथार ने बताया कि इंटरनेशनल एसोसिएशन के प्रांत 3233 E1 के प्रांतपाल पीएमजेएफ लॉयन सुनील अरोड़ा ने राजोतिया को नियुक्ति देते हुए लॉयन्स क्लब बीकानेर यूनिवर्सल, लॉयन्स क्लब रामसिंहपुर, लॉयन्स क्लब श्रीडूंगरगढ़ ग्रेटर सहित तीन क्लबों का दायित्व सौंपा गया है। क्लब के मनोज गुसाईं ने बताया कि महेश राजोतिया को चौथी बार जॉन चेयरपर्सन बनाया गया है। राजोतिया ने चार बार अध्यक्ष, दो बार सचिव एवं दो बार कोषाध्यक्ष सहित प्रांतपाल टीम में कई महत्वपूर्ण पदों पर गत 20 सालों से अपनी सेवाएं दे रहे है। क्लब के सदस्यों ने राजोतिया को बधाई दी है।

बेसहारा गौवंश को गौशालाओं में डाला जाएगा, कार्मिकों की ड्यूटी लगाई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में नागरिकों के साथ बेसहारा पशुओं कारण हुई गम्भीर घटनाओं को देखते हुए उपखंड अधिकारी ने पालिका को इन्हें हटाने के निर्देश दिए है। पालिका के अधिशासी अधिकारी संदीप विश्नोई ने सुबह 5 बजे रात 10 बजे तक इन पशुओं पकड़ने के निर्देश दिए है। विश्नोई ने कार्मिक मंगतूराम, मूलचंद, हरिप्रसाद, प्रकाश, मनोज, भेरुदान की ड्यूटी लगाई है।