






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मार्च 2024। विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड का अध्यक्ष रामगोपाल सुथार रविवार को जयपुर पहुंचे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। सुथार ने सीएम का आभार जताया व मोदी के साथ उनका चित्र बनवा कर जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों के साथ उन्हें भेंट किया। सीएम ने समाज के विकास में भागीदारी निभाने की बात कहते हुए विस्तृत योजना बनाकर काम करने की बात कही। रामगोपाल ने टाइम्स को बताया कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विश्वकर्मा समाज के हित में कार्य किए जाएंगे। सुथार ने डबल इंजन की सरकार में डबल काम कर आमजन को राहत देते हुए प्रदेश को विकास की राह पर आगे बढ़ाने की बात कही। जयपुर में सुथार ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी सहित पार्टी के अनेक शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात की। इस दौरान जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त बोर्ड अध्यक्ष का भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया। महासभा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अमराराम, प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम पंवार, रविशंकर जांगिड़, संजय हर्षवाल, नीलू जांगिड़, भंवरलाल जांगिड़, महेश राजोतिया, रामवतार, किशन, सीताराम, तिलोकराम, बजरंग, लोकेश जांगिड़, शिवप्रसाद तावनिया, नवरतन राजपुरोहित, नवरतन घिंटाला, केके जांगिड़, मांगीलाल नाई, शिवप्रसाद दर्जी, चैनाराम जाट, विक्रम जांगिड़, अजित मांडण, मांगीलाल सैन, प्रेमश्वर सुथार, जमना प्रसाद सुथार, रामप्रसाद सुथार, हनुमान, लीलाधर व्यास, जगदीश सुथार केऊ, पार्षद भरत सुथार, सचिन सुथार, सुरेद्र जांगिड़, धन्नाराम सुथार, अमर सुथार आदि मौजूद रहें।







