May 20, 2026
8

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मार्च 2023। गांव मोमासर में गुरूवार को रामजन्मोत्सव की धूम मची और धर्मयात्रा गलियों से गुजरी तो आसमान जयकारों से गूंज उठा। धूमधाम से यात्रा दोपहर 2 बजे भोमियाजी मंदिर में अखंड भारत माता के पूजन और आरती से प्रारंभ हुई और गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए भोमियाजी मंदिर प्रांगण में ही पूर्ण हुई। यहां सभी श्रद्धालुओं को रामजन्म का प्रसाद वितरण किया गया। ट्रेक्टरों पर सुदंर झांकियां सजाई गई और दुर्गावाहिनी की युवतियों ने भारत का चित्र सेंड आर्ट में रंगो से सजाया। यात्रा में संत बिहारीनाथ जी महाराज का सान्निध्य रहा। यात्रा के बाद सभा को विश्व हिंदु परिषद के विभाग मंत्री विनोद सैन ने हिंदुओं को संगठित होकर सामाजिक समरसता के साथ रहने की प्रेरणा दी। इस दौरान दर्शन कुमावत ने गीत प्रस्तुत किया और दुर्गावाहिनी की युवतियों ने अखण्ड भारत का चित्र सजाया। यात्रा में बड़ी संख्या में युवा, ग्रामीण व महिला शक्ति ने अपनी उपस्थित दर्ज करवाई।

https://www.facebook.com/100063778070450/posts/659639966171933/

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुर्गावाहिनी की युवतियों ने सजाया सेंड आर्ट से भारत का चित्र।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सजाई सुदंर सजीव झांकिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सजाई सुदंर सजीव झांकिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भगवा पताका लिए युवाओं ने लिया यात्रा में भाग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भगवा पताका लिए युवाओं ने लिया यात्रा में भाग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भोमियाजी मंदिर प्रांगण में धर्मयात्रा बदली सभा के रूप में, अतिथियों ने धर्म से प्रेरणा लेने की बात कही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भोमियाजी मंदिर प्रांगण में धर्मयात्रा बदली सभा के रूप में, अतिथियों ने धर्म से प्रेरणा लेने की बात कही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुर्गावाहिनी की बालिकाओं ने केसरिया पहन कर लहराई भगवा पताका।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुर्गावाहिनी की बालिकाओं ने केसरिया पहन कर लहराई भगवा पताका।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हिंदु देवी देवताओं की सजाई झांकियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हिंदु देवी देवताओं की सजाई झांकियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धर्मयात्रा में केसरिया साफा व भगवा ध्जज के साथ नजर आए युवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धर्मयात्रा में केसरिया साफा व भगवा ध्जज के साथ नजर आए युवा।