May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-03-24 at 21.36.27

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मार्च 2026। रामनवमी के अवसर पर कल बुधवार को 25 मार्च को आयोजित होने वाली भव्य धर्मयात्रा को लेकर कस्बे में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसको लेकर आज मंगलवार को विश्व हिन्दू परिषद कार्यालय में धर्मयात्रा की पूर्व संध्या पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के विधायक ताराचंद सारस्वत ने शिरकत कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विधायक सारस्वत ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए धर्मयात्रा को भव्य, आकर्षक एवं ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया  तथा यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत की व्यवस्थाएं करने की बात कही। उन्होंने रामनवमी पर्व को हमारी संस्कृति, आस्था और परंपरा का प्रतीक बताते हुए कहा कि इस अवसर पर आयोजित धर्मयात्रा पूरे उत्साह, श्रद्धा और अनुशासन के साथ संपन्न होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन बनाए रखते हुए आयोजन को सफल बनाने की अपील की और तैयारियों में जुटे सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। बैठक में मनोज डागा, संतोष बोहरा, संजय शर्मा, हेमनाथ जाखड़, श्याम सुन्दर जोशी सहित विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर धर्मयात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया और आयोजन को ऐतिहासिक रूप देने के लिए अपनी-अपनी जिम्मेदारियां निभाने का भरोसा जताया।