May 20, 2026
news123

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 सितंबर 2021। अच्छी बरसात ने एक बार फिर क्षेत्र में पौधरोपण के कार्यक्रमों के आयोजनों को गति दे दी है। श्रीडूंगरगढ़ के गांव उदरासर, बाडेला, मोमासर के राजकीय स्कूलों में शनिवार को तथा रमन आईआईटी कॉलेज में शुक्रवार को पौधरोपण कर शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पौधारोपण कर पर्यावरण प्रहरी बनने की प्रेरणा दी। गांव उदरासर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यवाहक प्रधानाचार्या श्रीमति अनिता कुमावत, सरपंच किशनाराम गोदारा, विद्यालय स्टाफ, पंचायत सहायक श्याम सुंदर सारस्वत, दुलदास स्वामी सहित विद्यार्थियों ने कनेर, गुड़हल, चम्पा, गुलाब, रात की रानी, मोगरा के पौधे लगाए। विद्यार्थियों ने इनकी सार संभाल का प्रण लिया। गांव बाडेला के राजकीय विद्यालय में संस्थाप्रधान देवेंद्र प्रकाश सैनी व पर्यावरण प्रभारी सीताराम ‘सितारा’ के निर्देशन में विद्यार्थियों द्वारा पौधारोपण किया गया। इस दौरान स्कूल स्टाफ बालूराम सेरड़ीया, जयलाल मीणा, रोहिताश कुमार, नरेश कुमार, ओमप्रकाश, प्रदीप सिंह, राजेन्द्र कुमार, नोरतनमल, बबीता उपस्थित रहें। यहां सभी ने पौधों के संरक्षण के प्रति समर्पित होकर काम करने का संकल्प लिया। मोमासर में ईचरज देवी पटावरी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर ‌विद्यालय प्रांगण में शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण किया। इस दौरान महेंद्र सिंह, राम किशन, जगदीश प्रसाद, सुमन जोशी, सरिता, जयश्री सुथार, सरोज उपस्थित रहें व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। श्रीडूंगरगढ़ में रमन आई.टी.आई. के निदेशक कुंभाराम घिन्टाला के निर्देशन में कॉलेज स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने शुक्रवार को कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया गया। निदेशक ने छात्रों को पौधरोपण एवं पर्यावरण को स्वच्छ एवं रक्षित करने के लिए प्रोत्साहित किया। घिंटाला ने विद्यार्थियों के लिए खेल किट प्रदान दिया। कॉलेज स्टाफ रमेश पारीक, अनिल, धर्मेंद्र, सुरत सिंह, भुनेश मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उदरासर के राजकीय विद्यालय में सरपंच किसनाराम गोदारा सहित स्टॉफ ने किया पौधरोपण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर राजकीय विद्यालय में स्टॉफ व विद्यार्थियों ने किया पौधरोपण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाडेला में राजकीय विद्यालय में स्टाफ व विद्यार्थियों ने किया पौधरोपण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रमन आईटीआई परिसर में निदेशक सहित स्टॉफ व विद्यार्थियों ने किया पौधरोपण।