






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जुलाई 2024। सुबह सुबह की पहली खबर एक युवक का शव फांसी पर झूलता मिलने की आयी है। श्रीडूंगरगढ़ वह विभाग क्षेत्र में एक 20-25 वर्ष का युवक फांसी से लटका मिला है। उस ओर सुबह घूमने गए कुछ युवको ने फंदे से झूलते शव को देख कर आपणो गांव सेवा समिति को सूचित किया। समिति की सूचना पर पुलिस के ड्यूटी ऑफिसर एसआई मलकीत सिंह मौके पर पहुंच गए है। मृतक कस्बे का निवासी बताया जा रहा है और परिजनों को सूचना दे दी गयी है। अगली खबर के लिए जुड़े रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।




