May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-11-15 at 22.31.24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 नवम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी का कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को दिन में जहां प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत ने नोखा तहसील के उन गांवों में जनसम्पर्क सभाएं आयोजित की जो विधानसभा चुनावों में श्रीडूंगरगढ़ में शामिल है। इन गांवों में सारस्वत की सभाओं में उमड़ी भीड़ से भाजपा कार्यकर्ता खासे उत्साहित है। वहीं दूसरी और बुधवार रात्रि को गांव इंदपालसर गुंसाईसर से बड़ी संख्या में ग्रामीण भाजपा कार्यालय पहुंचें। ग्रामीण कुंभसिंह, मंगूसिंह, रतनसिंह, लिच्छूसिंह, लखाराम नाई, भंवरलाल सुथार, रामूराम बेनीवाल, करनाणाराम जाखड़, खिराज नाई, पप्पूसिंह, रेवंतसिंह, गिरधारीसिंह, हरिसिंह, लोकेन्द्रसिंह, मोतीसिंह, दुलेसिंह, बन्नेसिंह, जगदीशसिंह, रामप्रताप नाई, बिज्जूसिंह आदि ने कार्यालय पहुंच कर भाजपा प्रत्याशी को अपना सर्मथन दिया। इस मौक पर कार्यालय में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने इन सभी का दुपट्‌टा पहना कर अभिनंदन किया एवं इनके इस कदम से पार्टी और अधिक मजबूत होने की बात कही।