May 21, 2026
000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 दिसम्बर 2024। अपने खेत से घर पहुंचने पर एक युवक से दो भाईयों ने घर में घुस कर मारपीट की। परिवादी जाखासर नया निवासी 27 वर्षीय दानाराम पुत्र बुधाराम मेघवाल ने इसी गांव के रामनिवास व भींयाराम पुत्र भगवानाराम मेघवाल के खिलाफ आरोप लगाते हुए श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 13 दिसंबर की रात करीब 7.30 बजे वह और उसकी भाभी खेत से घर पहुंचे। तभी दोनों आरोपी लोहे के पाइप लेकर उसके घर में घुसे और गालियां देते हुए उसे घेर लिया। आरोपियों ने मारपीट करते हुए परिवादी का सिर फोड़ दिया व जान से मारने की धमकी दी। उसकी भाभी ने रोले किए तो भाई श्रवणराम व भतीजे बजरंग ने छुड़वाया। परिवादी ने बताया कि आरोपी अब भी हाथों में हथियार लेकर उसके घर के बाहर घूम रहे है और उसे जान से मारने की धमकी दे रहे है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश को दे दी है।