May 20, 2026
0000000000000000000

सरपंच की अगुवाई में किया प्रतिभाओं का सम्मान, गांव में निकाला अभिनंदन जूलूस, पढ़ें खबर, देखें फोटो।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 फरवरी 2025। क्षेत्र के गांव मोमासर में गुरूवार को सरपंच की अगुवाई में पंचायत भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें भारतीय सेना की इंजिनयरिंग सर्विस में चयनित होने पर गांव के युवा विष्णु जोशी एवं अस्टाडू अखाड़े के नेशनल गेम्स में गांव की खिलाड़ी चंदा नाई का अभिनंदन किया गया। उपसरपंच जुगराज संचेती द्वारा दोनो प्रतिभाओं का माल्यार्पण किया गया एवं शाल, साफा पहना कर गांव का नाम रोशन करने की बात कही गई। कार्यक्रम में विद्याधर शर्मा, ओम इंदौरिया, प्राचार्य रामूराम, अध्यापिका जयश्री सुथार ने मौजूद विद्यार्थियों को दोनो युवाओं से प्रेरणा लेने की बात कही। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे एवं कार्यक्रम बाद दोनो का अभिनंदन जूलूस गांव की मुख्य गलियों में से निकाला गया।


युवा कवि एवं लेखक योगेश के पहले उपन्यास का विमोचन समारोह 15 फरवरी को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 फरवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के युवा कवि एवं लेखक योगेश स्वामी के पहले उपन्यास अश्कों की विरासत का विमोचन समारोह आगामी 15 फरवरी को आयोजित होगा। योगेश ने बताया कि करणी नगर स्थित भारती निकेतन स्कूल के सभागार में सुबह 10 बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में क्षेत्र के साहित्यकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता अतिथि रूप में मौजूद रहेगें।
उपलब्धियों का समारोह आयोजित होगा लोकार्पण एवं भामाशाहों के सम्मान के साथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 फरवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के पहले सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल श्री कन्हैयालाल सिखवाल राजकीय विद्यालय में आगामी 9 फरवरी को उपलब्धियों का समारोह आयोजित किया जाएगा। विद्यालय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय प्रांगण में 9 फरवरी को 11.15 बजे वार्षिकोत्सव के रूप में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय में जनसहयोग से हुए विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं दानदाताओं का सम्मान भी किया जाएगा। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी एवं प्रतिभाओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
बाबा रामदेवजी का जागरण 7 को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 फरवरी 2025। कस्बे के मोमासर बास में शुक्रवार 7 फरवरी को बाबा रामदेवजी का जागरण आयोजित किया जाएगा। नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष अंजू देवी पारख ने बताया कि जोशी हॉस्पीटल के पास निज आवास में रात्रि 8 बजे से आयोजित होने वाले इस जागरण कार्यक्रम में गायक कलाकार हनुमान कुदाल एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।