August 30, 2026
WhatsApp Image 2023-07-16 at 12.56.32 PM

स्पोर्ट्स क्लब बेनीसर करेगा दो दिवसीय वॉलीबॉल आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्पोर्ट्स क्लब बेनीसर द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से 16 व 17 जुलाई को दो दिवसीय शुटिंग वॉलीबॉल डे नाईट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के शंकर डोगीवाल ने बताया कि गांव के राउमावि में प्रतियोगिता का आयोजन होगा तथा बाहर से आने वालीटीमों के लिए रहने व खाने की सुविधा क्लब द्वारा की जाएगी। प्रतियोगिता में विजेता को 7100 रूपए व उपविजेता को 4100 रूपए नगद ईनाम दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र सहित बाहर से भी अनेक टीमें भाग लेगी व खेल का रंग जमेगा।

11 सूत्रीय मांगों के लिए शिक्षकों ने निकाली रैली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वेतन विसंगति दूर करने, तबादले शीघ्र करने, सांवत व खेमराज कमेटी को सार्वजनिक करने, गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने, पुरानी पेंशन योजना की खामियों को दूर करने, सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षक संघ राष्ट्रीय की श्रीडूंगरगढ़ इकाई के सदस्य शिक्षकों ने शनिवार को पदयात्रा निकाली। राजकीय रूपा देवी मोहता उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार में शनिवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सम्पत सिंह ने की। संघ जिला उपाध्यक्ष दयाशंकर शर्मा, ब्लॉक मंत्री पवनकुमार शर्मा, अनिल सोनी आदि वक्ताओं ने शिक्षकों की समस्यायों पर चर्चा करते हुए समाधान की आवाज उठाई। सदस्यों ने बैठक के बाद पदयात्रा निकाली और इस दौरान नोरतमल तावणिया, महावीरप्रसाद सारस्वत, मूलाराम तावणिया, ओमप्रकाश तावणिया, ओमप्रकाश बाना, हरिहरन स्वामी, बीरबलराम, रामकृष्ण पनिवाल सहित अनेक शिक्षक शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिक्षकों ने 11 सूत्रीय मांगो के लिए निकाली पदयात्रा।