May 21, 2026
000000000000000000

गायत्री पांडिया बनी सहायक प्रोफेसर, परिवार की पांचवी सफलता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ के 22 वर्षीय हरिओम पांडिया आईएएस परीक्षा में पहले प्रयास में 160वीं रैंक प्राप्त कर सबसे युवा आईएएस अफसर बने है। इसी परिवार की गायत्री पांडिया पुत्री छगनलाल पांडिया ने सहायक प्रोफेसर की परीक्षा में सफलता हासिल कर पांडिया परिवार की पांचवी सफलता अर्जित कर ली है। गायत्री ने राजनीति विज्ञान विषय में ऑल राजस्थान 24 रैंक हासिल किया है। तीन बहने व दो भाई के परिवार में पांचो ने सरकारी नौकरी में उच्च पद प्राप्त किए है जिससे परिजनों सहित जानकारों में भी प्रसन्नता का माहौल है। विदित रहें परिवार में बड़े सुरेश पांडिया कैग में ऑडिट ऑफिसर है, सरोज पांडिया अकांउट्स डिपार्टमेंट में एएओ पद पर सेवारत है व निर्मला पांडिया डीवाईएसपी के पद पर सेवारत है। छगनलाल पांडिया ने पांचवी बेटी गायत्री के सलेक्ट हो जाने पर ईश्वर कृपा बताते हुए इसे परिवार के लिए दुर्लभ संयोग बताया। श्रीडूंगरगढ़ से उनके जानकारों ने उन्हें बधाई दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पांडिया परिवार की पांचवी बेटी गायत्री राजनीति विज्ञान विषय से सहायक प्रोफेसर बनी, ऑल राजस्थान हासिल की 24वीं रैंक।

महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान के महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में सत्र 2025-26 के लिए पहली कक्षा में प्रवेश हेतु प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं। शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 7 मई से शुरू होकर 15 जून 2025 तक चलेगी। हनुमान धोरा स्थित कन्हैयालाल सिखवाल राजकीय अंग्रेजी विद्यालय की प्रधानाचार्य विमला गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 मई को प्रवेश से जुड़ी विज्ञप्ति जारी की जाएगी। 16 जून को प्राप्त आवेदनों की सूची स्कूलों में चस्पा की जाएगी। इसके बाद 17 जून को लॉटरी के माध्यम से छात्रों का चयन किया जाएगा और 18 जून को चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी की जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया 19 जून से शुरू होगी और 1 जुलाई 2025 से कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी ताकि पारदर्शिता बनी रहे। राजस्थान सरकार ने की हैं अभिभावकों से समय पर आवेदन करने की अपील की गई है।
पटवारी परीक्षा स्थगित, अब होगी 17 अगस्त को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आगामी 11 मई को आयोजित की जाने वाली पटवार भर्ती सीधी भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। बोर्ड सचिव डॉ बीसी बधाल ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि परीक्षा के रिक्त पदों में बढ़ोतरी की गई थी एवं आवेदन पत्र भी पुन: और भरवाए गए थे। इसलिए सभी आवेदकों को तैयारी का मौका देने के लिए परीक्षा स्थगित कर आगामी 17 अगस्त 2025 को आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है।