






रूस्तम धोरा पर आज होगा रात्रि जागरण व अग्नि नृत्य।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निकटवर्ती धोरा आलसर बास में सिद्ध रूस्तम जी महाराज की तपोस्थली पर आज शाम जागरण का आयोजन होगा। महंत भंवरनाथ जाखड़ के सान्निध्य में आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। महेंद्र बिडासरा ने बताया कि सबद गायन के साथ अग्नि नृत्य का आयोजन होगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन में शामिल होंगे। विदित रहें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के विभिन्न गांवो से बड़ी संख्या में श्रद्धालु रूस्तम धोरा पहुंच कर आयोजन में शामिल होंगे।
कोटासर गौशाला में होगी माँ करणी भजन संध्या, होगा विशाल कन्या पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कोटासर की श्रीकरणी गौशाला परिसर में स्थित माँ करणी के मंदिर परिसर में नवरात्र पर विशेष पूजा अर्चना के अनुष्ठान जारी है। वहीं यहां 30 सितंबर की रात 10.15 बजे माँ करणी जी महाराज की भजन संध्या का आयोजन होगा। जिसमें भजन कलाकार प्रेमदान चारण राणेरी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भजन संध्या में शामिल होंगे। वहीं अगले दिन 1 अक्टूबर को यहां कन्या पूजन व महाप्रसाद का आयोजन होगा। ग्रामीण आयोजन की तैयारियों में जुटे है।




