






डूंगरगढ़ टाइम्स 4 सितबंर 2022। क्षेत्र के गांव लखासर में कल दिनभर ग्रामीण धार्मिक आयोजनों में व्यस्त रहेंगे। सोमवार सुबह तेजाजी महाराज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन ग्रामीणों द्वारा किया जाएगा। बड़ी संख्या में ग्रामीण तेजा दशमी के उत्सव में भाग लेंगे। सोमवार सुबह ठाकुरजी मंदिर से वीर तेजाजी मंदिर तक कलश यात्रा निकलेगी तथा 12.30 बजे मूर्ति अनावरण किया जाएगा। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का हवन पूजन दोपहर 12 बजे प्रारंभ होगा। कल रात 9 बजे से भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा जिसमें मुकसा एंड पार्टी बिग्गा तथा मुंशी सिणोद एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।
आड़सर बास के ब्रह्माणी माता मंदिर कल सुबह 6 बजे कोडमदेसर भैरव जी दर्शन करने पैदल यात्री संघ रवाना होगा। संघ की रवानगी संबंधी तैयारियों में जुटें हरिओम सैन ने बताया कि ये संघ की चौथी फेरी होगी तथा श्रद्धालु जो संघ के साथ यात्रा पर जाना चाहे वे अपना रजिस्ट्रेशन आज ही करवा लेवें जिससे संघ की व्यवस्थाएं पूरी की जा सकें।
क्षेत्र के गांव अमृतवासी से 8 सितबंर को सालासर बालाजी के दर्शनार्थ पैदल यात्री रवाना होंगे। ग्रामीणों ने बताया कि गांव से सालासर पदयात्रियों की पांचवी यात्रा होगी और यात्रा के दौरान डीजे, चाय, नाश्ते की व्यवस्था भी रहेगी।



