May 21, 2026
1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जुलाई 2023। अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन गोपाल तिवाडी ने मंच को विस्तार देते हुए बीकानेर संभागीय अध्यक्ष के पद का कार्यभार देराजसर निवासी विनोद कुमार शर्मा को 31 दिसंबर 2023 तक के लिए सौंपा है। मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री हरिकिशन शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर तिवाडी की अनुशंसा से शर्मा को मनोनित कर उन्हें बीकानेर संभाग में मंच के सदस्य बनाने, कार्यकारिणी का गठन करने की जिम्मेदारी दी गई है। तिवाड़ी ने कहा कि मंच के कार्यों को गति देने की बात कही वहीं शर्मा ने समाज के संगठन के लिए पूर्ण निष्ठा से सेवाएं देने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देराजसर निवासी विनोद शर्मा को मिली संभागीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी।

प्राकृतिक खेती के लिए गौवंश की सेवा की प्रेरणा दी जाखड़ ने, पहुंचे गोशाला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हरियाली सोमवती अमावस्या पर भारतीय किसान संघ के तोलाराम जाखड़ गोपाल गौशाला पहुंचे और क्षेत्र के किसानों से प्राकृतिक खेती करने का आग्रह किया। जाखड़ ने कहा कि रासायनिक खेती ने मानव जीवन को गंभीर बीमारियां दी है और इसका एकमात्र विकल्प गोबर व गोमूत्र के सदुपयोग से की जाने वाली खेती है। प्रगतिशील किसान इस बारे में विचार करें और प्राकृतिक खेती की ओर कदम बढाए। यहां जाखड़ ने गौवंश को गुड़ खिलाया व किसान को गौवंश को आवारा नहीं छोड़ कर उनका पालन करने की बात कही। इस दौरान पूर्व प्रधान रामलाल मेघवाल, राजेडू के पूर्व सरपंच श्रवण सारस्वत, भैराराम जाखड़, अजीत सिंह ने गौवंश को गुड़ खिलाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गोपाल गौशाला पहुंच खिलाया गाय को गुड़।

छात्र संगठन ने जताया विरोध, दिया ज्ञापन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने जोधपुर में नाबालिग बालिका के साथ हुई गैंगरेप की घटना का विरोध करते हुए आरोपी को सख्त सजा देने की मांग की। संगठन के नगर मंत्री योगेश पारीक ने कहा कि ऐसे घिनोने अपराध में कोई भी दल राजनीति नहीं कर बालिका को न्याय मिलने की बात करें तो बेहतर होगा। सरकार की नाकामी और लचर कानून व्यवस्था के कारण घटना हुई वहीं आरोपियों को सख्त से सख्त सजा होनी चाहिए। उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए विजय सिंह राजपुरोहित, रणजीत बावरी, योगेश सारस्वत, मनीष गिरी, सुनील सारस्वत, दीपेंद्र सिंह, नवरतन पुरोहित मौजूद रहें व पीड़िता को न्याय दिए जाने की मांग की।