






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अगस्त 2022। श्रीडूंगरगढ़ शहर के व्यवस्थित विकास की जिम्मेदारी उठाने का संकल्प लेकर प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा श्रीडूंगरगढ़ विकास मंच का गठन किया गया है। बुधवार को संस्कृति भवन में आयोजित बैठक में क्षेत्र के अनेक नागरिक उपस्थित रहें और एक गैर राजनीतिक सामाजिक संस्था के गठन की जरूरत बताते हुए मंच का गठन किया। मंच की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया व अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी साहित्यकार श्याम महर्षि को सौंपी गई। मंच का मंत्री पद राजकुमार स्वामी को सौंपा गया तथा भाजपा नेता विनोदगिरी गुसाईं, समाज सेवी महावीर माली, साहित्यकार डॉ चेतन स्वामी को संयुक्त रूप से उपाध्यक्ष पद सौंपा गया। कोषाध्यक्ष पद पर बजरंग शर्मा की नियुक्ति की गई। मंच के अध्यक्ष श्याम महर्षि ने जागरूकता के मुद्दों पर पूरे शहर के लोगों को इस संगठन से जोड़ने का अभियान चलाए जाने की बात कही। बैठक में डॉ चेतन स्वामी ने कुचामनसिटी, नोखा शहरों से तुलना करते हुए श्रीडूंगरगढ़ में विकास मंच की महत्ता बताई। समाजसेवी विनोदगिरी गुसाईं ने विकास मंच को शहर के लिए एक अच्छी शुरुआत बताते हुए संस्था को 21 हजार रुपये की राशि का प्रारंभिक सहयोग देने की घोषणा की। इस दौरान कांग्रेसी नेता विमल भाटी, साहित्यकार सत्यदीप, ओमप्रकाश गुरावा, अध्यापक सुशील सेरड़िया, पूर्व पार्षद मूलचंद स्वामी, विहिप के भंवरलाल दूगड़, सेवादार शूरवीर मोदी, सुरेन्द्र चूरा, राजेश सारस्वत, सत्यनारायण योगी, ने विचार व्यक्त किए। संस्था के मंत्री राजकुमार स्वामी ने सभी का आभार जताया।
भाजपा नेता पहुंचे श्रीडूंगरगढ़, लंपी पर की चर्चा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी आज श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे व पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शोभाचंद आसोपा के घर रूके। यहां वे कार्यकर्ताओं से मिले व कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में लंपी के प्रकोप के बारे में उनसे चर्चा की। इस दौरान नगरपालिका चेयरमेन मानमल शर्मा, पार्षद रजत आसोपा, लोकेश गौड़, भरत सुथार, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भवानी तवानियां मौजूद रहें।




