






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अगस्त 2022। क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में संचालित मतदाता साक्षरता क्लब प्रभारियों की बैठक पंचायत समिति सभागार में संपन्न हुई। बैठक में उपखण्ड अधिकारी डॉ दिव्या चौधरी ने सभी मतदाताओं से जागरूक होकर अपनी वोटर आईडी को आधार से लिंक करवाने का आह्वान किया। राज्य निर्वाचन प्रशिक्षक डॉ राधाकिशन सोनी ने आधार लिंकिंग के फायदे, तरीके, मतदाता पंजीकरण की अर्हता तिथियां, नए एवं संशोधित प्रपत्रों की जानकारी दी। उन्होंने साक्षरता क्लब की गतिविधियों तथा मतदाता जागरूकता के बारे में बताया। अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ईश्वरराम गरुवा ने 31 अगस्त तक इस कार्य को पूर्ण करने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाने की जरूरत बताई। प्रशिक्षक डॉ मनीष कुमार सैनी ने वोटर हेल्प लाइन ऐप्प से आधार लिंकिंग की प्रक्रिया की मतदाता द्वारा स्वयं जुड़ने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। बैठक में एल एल एम टी मनोज डोई, अर्जुनसिंह राजपुरोहित, ओमप्रकाश, लीड ईएलसी प्रभारी श्रवण राम मोटसरा तथा 67 में से 58 ईएलसी प्रभारी उपस्थित रहे। अनुपस्थित रहे 9 प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी करने के लिए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को निर्देशित किया गया।

रमन आई.टी.आई में विद्यार्थियों के स्वागत में किया पौधारोपण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रमन आईटीआई में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के स्वागत में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों का राकेश परिहार ने स्वागत किया व निदेशक कुम्भाराम घिंटाला ने द्विप प्रज्ज्वलित कर माँ सरस्वती एवं विश्वकर्मा भगवान का पूजन किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित करते हुए घिंटाला ने बताया कि आईटीआई रोजगारन्मुख शिक्षा है। इसके बाद विद्यार्थी रेलवे, सहित कई तकनीकि विभागों में सरकारी नौकरी लग सकते है। वहीं 10वीं के बाद इसकी 12 की मान्यता इससे मिल जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से पूरी तन्मयता से पढाई करने की बात कही। इस अवसर पर संस्थान के प्रशिक्षक धर्मेन्द्र सिंह एवं रमेश पारीक, सुरत सिंह ने सभी को तिलक लगाया व शुभकामनाएं दी।





