






संत मोहननाथ त्यागी करेगें गौशाला में द्वार अनावरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव इंदपालसर बड़ा में स्थित दानेश्वर गौशाला में मूलाराम भादू द्वारा नवनिर्मित करवाए गए प्रवेश द्वार का अनावरण गुरूवार को समारोहपूर्वक किया जाएगा। सुबह 11.15 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में संत श्रीश्री 108 मोहननाथ त्यागी महाराज के हाथों से द्वार का अनावरण किया जाएगा एवं संतों का प्रवचन भी होगा। इस मौके पर इंदपालसर के सातों बासों के ग्रामीण उत्साहित है एवं अतिथियों का स्वागत करेगें। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। 
नीट परीक्षा की निष्पक्ष जांच व कठोर कार्रवाई की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर एसएफआई छात्र संगठन के युवाओं ने नीट परीक्षा के पेपर लीक पर नाराजगी जताई। छात्रों ने प्रकरण की निष्पक्ष न्यायिक जांच करने, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने, एजेंसी की जांच करने, ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की। छात्रों ने बताया कि पेपर लीक से लाखों विद्यार्थी तनाव में है। ये युवाओं के भविष्य से जुड़ा मुद्दा है और इस पर सख्त एक्शन लिए जाने चाहिए। इस दौरान युवा नेता गौरव टाडा, तहसील अध्यक्ष कैलाश बारूपाल, शौकीन काजी, बनवारी स्वामी, कैलाश स्वामी, सुनील प्रजापत, अनिल प्रजापत, किशन, रामानंद प्रजापत, संजय पूनिया, किशन माली, रामकिशन, आदुराम मौजूद रहें।

दिवंगत भाजपा नेता के परिवार को दिया बीमा क्लेम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गत दिनों सड़क दुर्घटना में असामयिक मृत्यू का शिकार बने गांव सत्तासर के भाजपा नेता विक्रमसिंह सत्तासर के परिजनों को बुधवार को बीमा क्लेम दिया गया है। अभिकर्ता हरिकिशन इंदौरिया ने बताया कि विक्रमसिंह ने वर्ष 2017 में एवं वर्ष 2018 में दो बीमा पॉलिसियां ली हुई थी एवं उनकी मृत्यु होने पर उनकी नॉमीनी मंगेज कंवर को 1218016 रुपए का क्लेम दिया गया है। 
दुलचासर गौशाला में हुई गौसेवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को अपरा एकादशी के मौके पर गांव दुलचासर की श्रीगोपाल गौशाला में हुकुमचंद-जमुनादेवी मूंधड़ा ने गौवंश को दलिया भोग लगाया एवं ज्वार, पानी की टंकी आदि भी डलवाई। वहीं शिवरतन सोमानी ने सवा क्विंटल तरबूज का भोग लगाया एवं गोपालराम पोटलिया, भैराराम नायक आदि ने भी गौसेवा की।
कोटासर गौशाला में किया तरबुज भंडारा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कोटासर स्थित श्री करणी गौशाला में दानदाताओं ने सामूहिक रूप से 11 क्विंटल तरबुत का भोग गौ-वंश को लगाया एवं महिला मंडल ने इस मौके पर सत्संग किया। गणेशमल राठी, मधु कंवर, पृथ्वीसिंह राठौड, ओमप्रकाश जाजड़ा आदि ने भी गौसेवा की।




