May 21, 2026
evee

तीन स्कूलों सहित गांव का मुख्य मार्ग हुआ क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने की सड़क की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा के बस स्टैंड से गांव के भीतर जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह से टूट गया है। इस मार्ग पर जगह जगह हुए गड्ढे हो गए है जिनमें लगातार कीचड़ भरा रहता है। यहां से स्कूली विद्यार्थियों सहित ग्रामीणों की खूब आवाजाही रहती है। पैदल चल रहें लोग व स्कूली छात्र छात्राएं आने वाले वाहनों से गंदा पानी उछलने से कपड़े खराब होने की समस्याओं से सामना कर रहें है। ग्रामीणों ने सोमवार को उपखंड अधिकारी व सार्वजनिक निर्माण विभाग को पत्र देकर स्टैंड से गांव के अंदर आने वाले क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग के स्थान पर सीसी रोड का निर्माण करवाने व दोनों तरफ पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण करवाने की मांग की है। ग्रामीण ओमप्रकाश, बृजमोहन, मांगीलाल, मुरलीधर, राजाराम, महावीर, लालाराम, राजकुमार, अनिता, भैराराम ने शीघ्र सुनवाई करते हुए समाधान की मांग की। ओमप्रकाश ने बताया कि उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को फोन कर समस्या समाधान के निर्देश दिए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूरा सड़क मार्ग हुआ क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने सीसी रोड निर्माण की मांग की।

कल से शुरू होगा घर-घर जाकर गणना, बीएलओ को दी जिम्मेदारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत प्रदेश भर में कल से एक माह तक घर घर जाकर गणना प्रारंभ होगी। निर्वाचन अधिकारी शुभम शर्मा ने बताया कि 4 नवंबर 2025 से 4 दिसंबर 2025 तक श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा के सभी बूथ लेवल अधिकारी घर घर पहुंच कर गणना प्रपत्र भरवाने का कार्य करेंगे। शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान मतदाता सूची की 71.64% मतदाताओं की मैपिंग वर्ष 2002 की मतदाता सूची से बीएलओ एप पर कर दी गई है तथा शेष मैपिंग कार्य प्रगति पर है। मतदाता बीएलओ द्वारा घर आने पर प्रपत्र में नई रंगीन फोटोग्राफ एवं हस्ताक्षर सहित भरकर बीएलओ को जमा करवाए, जिसमें साथ मतदाताओं को किसी भी प्रकार का दस्तावेज संलग्न नहीं करना है। मतदाता ऑनलाईन भी अपना गणना प्रपत्र भर सकतें है। शर्मा ने बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 9 दिसंबर 2025 को होगा तथा दावे व आपत्तियां 9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक की जा सकेगी। आपत्तियों पर सुनवाई और सत्यापन का कार्य 9 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक होगा और 7 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।