May 22, 2026
WhatsApp Image 2025-09-20 at 21.54.58

सीजेआई ने ‘जस्टिस फॉर नेचर, हैप्पीनेस फॉर ऑल’ अभियान की शुरुआत की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्लोबल हैप्पीनेस फाउंडेशन द्वारा केंद्रीय क़ानून मंत्रालय के सहयोग से बीकानेर एयरपोर्ट पर ‘जस्टिस फॉर नेचर, हैप्पीनेस फॉर ऑल’ अभियान की शुरुआत रविवार को की गई। उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बी.आर.गवई ने केंद्रीय क़ानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के साथ खेजड़ी का पौधा लगाकर यह शुरुआत की। ग्लोबल हैप्पीनेस फाउंडेशन के मानद अध्यक्ष डॉ. श्याम अग्रवाल ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में प्रकृति संरक्षण के लिए अनेक कार्य हो रहे हैं। ग्लोबल हैप्पीनेस फाउंडेशन द्वारा प्रधानमंत्री के विज़न को आगे बढ़ाते हुए इस अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि अभियान की थीम ‘जस्टिस फॉर नेचर, हैप्पीनेस फॉर ऑल’ है। पौधारोपण कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, राजीव वर्मा, अंशु भारद्वाज, तेजाराम मेघवाल, जगदीश सोलंकी, पंकज अग्रवाल, मुकेश कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीजेआई ने लगाया पौधारोपण्, किया अभियान का प्रारंभ, विधायक ताराचंद सारस्वत रहें मौजूद।

नोसरिया बालाजी धाम में कल होगा नौ दिवसीय गायत्री यज्ञ प्रारंभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोसरिया बालाजी धाम में सोमवार को विधि विधान से घट स्थापना की जाएगी व नौ दिवसीय गायत्री यज्ञ प्रारंभ होगा। पुजारी प्रभुसिंह द्वारा स्थापित बालाजी धाम नोसरिया मिंगसरिया में शारदीय नवरात्र के लिए विशेष सजावट की गई है। शास्त्री मनोज शर्मा व मोहनलाल शर्मा के आचार्यत्व में विद्वान पण्डितों द्वारा हवन एवं अन्य अनुष्ठान संपन्न करवाए जाएंगे। यहां जनकल्याण की कामना के लिए नौ दिन प्रातःकाल गायत्री यज्ञ होगा व दुर्गा सप्तसती के पाठ भी होंगे। पुजारी महेन्द्रसिंह राठौड़ ने बताया की आयोजन सोमवार सुबह 8.15 बजे घट स्थापना एवं देवी पूजन से प्रारंभ होगा और 10 बजे गायत्री हवन की शुरुआत होगी। इसके साथ नौ दिनों में अनेक धार्मिक आयोजन होंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोसरिया बालाजी धाम पर नवदिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों का होगा आयोजन।

10 दिनों से पेयजल किल्लत जूझ रहें ग्रामीण, टैंकर डलवा कर हुए परेशान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 सितंबर 2025। क्षेत्र के गांव ठुकरियासर में ग्रामीण गत 10 दिनों से पेयजल किल्लत से जूझ रहें है। ग्रामीणों ने बताया कि 500 से 700 के बीच टैंकर के रूपयों का भुगतान कर वे परेशान हो गए है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 1400 घरों की बस्ती है और यहां मात्र दो ट्यूबवेल है। एक ट्यूबवेल खराब है जिससे सप्लाई नहीं होने से आधा गांव परेशान है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में नए ट्यूबवेल निर्माण की मांग करते हुए खराब ट्यूबवेल ठीक करवा पेयजल सप्लाई शुरू करवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार विभाग से इस दुरस्त करने की मांग की जा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ठुकरियासर में ग्रामीण गत 10 दिनों से पेयजल किल्लत से है परेशान।

अमावस्या पर गौशाला में लगाया लापसी का भोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देराजसर गांव की करणी गौशाला में इसी गांव के सारस्वा परिवार ने सर्वपितृ अमावस्या पर गौ सेवा कर अपने पितरों को याद किया। महेंद्र सारस्वा ने अपने पिता व घनश्याम व रामनिवास सारस्वा ने अपने पिता सहित पूर्वजों की स्मृति में ढाई क्विंटल लापसी का महाप्रसाद तैयार करवाया। इसी के साथ दो क्विंटल 51 किलो खल चूरी भिगोकर अपने परिजनों सहित गौमाता को भोग लगाकर सेवा दी। गौशाला प्रबंधन समिति के रामचन्द्र भादू ने सारस्वा परिवार का आभार जताते हुए इसे प्रेरणीय पहल बताया। भादू ने शुभ अवसरों पर व पूर्वजों की स्मृति में गौसेवा करने से अशेष पुण्य मिलने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार स्वयं गौशाला परिसर में आकर सेवा देवें तो इससे बनने वाले संस्कार आने वाली पीढ़ियों में भी नजर आएंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देराजसर की करणी गौशाला में सारस्वा परिवार ने लगाया गौवंश को भोग।

कोटासर गौशाला में हवन पूजन के साथ संपन्न हुई गौसेवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कोटासर की श्रीकरणी गौशाला में सर्वपितृ अमावस्या पर दानदाताओं ने सामूहिक यप से हवन पूजन संपन्न किय व पूरे क्षेत्र के लिए सुख शांति की कामना की। पंडित अजय कुमार जाजड़ा ने हवन पूर्ण करवाया। अमरसिंह पड़िहार, मालसिंह राठौड़, ओमसिंह भाटी, मनीराम बिश्नोई, मास्टर देवीलाल सहित श्रद्धालु महिलाओं ने हवन में आहुतियां दी। दानदाता चेन्नई प्रवासी श्यामसुंदर सुथार दुलचासर, अर्जुन पुत्र प्रहलाद सुथार दुलचासर हाल बड़ोदरा, गुवाहाटी प्रवासी शिवरतन सोमानी श्रीडूंगरगढ़, रामेश्वरलाल भूतड़ा भाप हाल बालोतरा, राजेंद्र कुमार जोशी गंगाशहर, गंगाशहर निवासी ओमप्रकाश जोशी, कमल किशोर पानेचा दुलचासर, दिल्ली प्रवासी श्यामसुंदर मारू श्रीडूंगरगढ़, ओमप्रकाश जाजड़ा दुलचासर, मुंबई प्रवासी गणेशमल सुथार दुलचासर, मालचंद सुथार दुलचासर, चेन्नई प्रवासी रामेश्वरलाल पुत्र रेवतराम कुचोर अगुणी, मास्टर देवीलाल दुलचासर सहित अनेक दानदाताओं ने अमावस्या पर सहयोग राशि का दान दिया। कुछ श्रद्धालुओं ने गौवंश को गुड़, ज्वार, चारा की सेवाएं भी दी। समिति सदस्यों ने सभी का आभार जताया।