May 20, 2026
evee

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 दिसम्बर 2024। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें दिन भर की 5 खास खबरें एक साथ, एक नजर में, देखें सभी फोटो भी।

शिला पूजन के साथ शुरू हुआ महाविद्यालय में 6 नए कमरों का निर्माण, होगा सुविधाओं में विस्तार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में उच्च शिक्षा के सबसे पुराने केन्द्र श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में दानदाताओं के सहयोग से प्रथम तल पर 88 लाख रुपए की लागत से छह नए कमरों एवं बरामदे का निर्माण करवाया जा रहा है। शनिवार को महाविद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष हरिशंकर बाहेती द्वारा इन कमरों का शिला पूजन किया गया। प्रबंधन समिति सचिव श्याम महर्षि ने बताया कि निर्माण के लिए भैंरूदान बाहेती परिवार, भीखमचंद पुगलिया, चुन्नीलाल सोमाणी परिवार, जतनलाल पारख, रणजीत बिहानी, देवीप्रसाद मूंधडा, गौरीशंकर राठी एवं नंदकिशोर मूंधडा द्वारा 11-11 लाख रुपए प्रदान किए गए है। विजय महर्षि ने बताया कि इन कमरों का निमार्ण हो पाने के बाद महाविद्यालय में स्नाकोत्तर एवं विज्ञान संकाय में यूजी कोर्स की सुविधा क्षेत्र के विद्यार्थियों को कम शुल्क में मिल सकेगी। विदित रहे कि क्षेत्र में संस्थागत रूप से संचालित यह एकमात्र निजी महाविद्यालय है। इस मौके पर प्रबंधन समिति के महावीर माली, सत्यनारायण योगी व  महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.विनोद सुथार, लेखाकार महावीर धामा आदि उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में प्रथम तल पर 88 लाख की लागत से होने वाले निर्माण का किया शिलापूजन।

धरने को हुए 111 दिन, सरकार तक नहीं पहुंची आवाज।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान में शराब बंदी एवं ठेका हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना शनिवार को 111वें दिन भी जारी रहा। गर्मीयों से शुरू हुए धरने को अब कड़ाके की ठंड में भी ग्रामीण लगातार चला रहे है लेकिन सरकार तक अभी आवाज नहीं पहुंची है। ऐसे में प्रशासन भी मौन है एवं स्थानीय राजनेता भी इस मांग के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रहे है। ऐसे में ग्रामीणों में रोष लगातार बढ़ता जा रहा है। एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य, लिछुराम ढोली, केशराराम, मोटाराम चोटिया, बीरबलराम, विजय, कैलाश, शीशपाल, ओमप्रकाश, बलवीर, रामकिसन, रामकुमार, मुन्नीराम, निराणाराम मेघवाल, मदनलाल, किशन चोटिया आदि मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शराबबंदी की मांग पर धरने को हुए 111 दिन पूरे, नहीं हो रही सुनवाई।

25 दिसम्बर को मनाया जाए तुलसी पुजन दिवस, विहिप ने की अपील।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देश में संतों द्वारा स्कूलों में क्रिसमस डे मनाने से बालमन पर अपनी संस्कृति के विपरित प्रभाव पड़ने की बात कहते हुए प्रतिवर्ष 25 दिसम्बर को क्रिसमस डे के बजाए तुलसी पूजन दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया गया था। इसी आह्वान पर विश्व हिंदू परिषद की स्थानीय इकाई से जुड़े हिंदुत्ववादी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को निजी विद्यालयों के संगठन सेवा के शहर अध्यक्ष मनोज गुंसाई, प्रतिनिधि राकेश पारीक, दुर्गाप्रसाद पालीवाल आदि से मुलाकात की। इस दौरान विहिप कार्यकर्ताओं ने कस्बे के निजी विद्यालयों में आगामी 25 दिसम्बर को क्रिसमस डे मनाने के बजाए तुलसी पुजन दिवस मनाने की अपील समस्त विद्यालय संचालकों से पत्र के माध्यम से की है। इस दौरान  को प्रतिकात्मक रूप से तुलसी का पौधा भी कार्यकर्ताओं ने प्रदान किया। इस मौके पर विहिप प्रखण्ंड अध्यक्ष श्यामसुंदर जोशी, मंत्री दीपक सेठिया, प्रखंड गौरक्षा प्रमुख भीखाराम सुथार, नगर अध्यक्ष मनीष नोलखा, प्रखंड उपाध्यक्ष अशोक नाई, प्रशासन प्रमुख फतेहसिंह जांगिड़ आदि उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विहिप ने की तुलसी पूजन दिवस मनाने की अपील, दिया ज्ञापन।

हेमासर में मिले गौवंश के शवों के संबध में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव हेमासर में पुंदलसर मार्ग पर शुक्रवार को 4 गौवंश के शव मिलने से सनसनी फैल गई थी और बड़ी संख्या में गौरक्षक भी मौके पर पहुंचे थे। इस संबध में चिकित्सकीय रिपोर्ट में गौवंश की मृत्यू जहर से होना सामने आया था। इसके बाद गायों के पालक राधाकिशन मेघवाल ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गायों को जहरीली वस्तु खिला देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्जकरवाया है। पुलिस ने पशु क्रुरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया एवं मामले की जांच हैडकांस्टेबल बलवीर करेगें।

सड़क हादसे में मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार सुबह झंझेऊ के पास हुए सड़क हादसे में एक दम्पति की मृत्यू हो गई थी। इस संबध में मृतक के चाचा समरसिंह बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। शेरूणा थानाधिकारी पवन कुमार ने बताया कि समरसिंह पुत्र बाबुलाल की रिपोर्ट पर बस चालक के खिलाफ तेज एवं गफलत से गाड़ी चला कर टक्कर मारने का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच एएसआई चैनदान करेगें। विदित रहे कि घटना में हरियाणा के मिर्जापुर निवासी पुलिसकर्मी अजय यादव एवं उसकी पत्नी चिकित्सा सेवा में कार्यरत रितु की मृत्यू हो गई थी एवं दो अन्य घायल हो गए थे।