May 19, 2026
evee

युवक का गलती से श्रीडूंगरगढ़ में उतरा बैग, लौटाने की अपील की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ आने के दौरान एक युवक ने गलती से दूसरे युवक का बैग उतार लिया है। जिस युवक का बैग उतरा है उसने बैग लौटाने की अपील की है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठक और राजलदेसर के निकट एक गांव के निवासी हरलाल बिरड़ा पुत्र नंदलाल बिरड़ा ने मदद की अपील करते हुए बताया कि वे आज आरआरबी में टैक्नीशियन के पद के लिए आयोजित परीक्षा देकर बीकानेर से लौट रहा था। बिरड़ा ने बताया कि वह बीकानेर से 6 बजे बस में बैठा और उसके साथ ही एक श्रीडूंगरगढ़ का युवक भी केबिन में ही बैठा था। करीब 7.30 बजे युवक श्रीडूंगरगढ़ उतर गया और गलती से उसका बैग लेकर उतर गया। जब हरलाल अपने गांव पहुंचा तो देखा उसके पास बैग दूसरे युवक का है। उसने बताया कि उसके बैग में उसके जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, आय, जाति, मूल निवास प्रमाण पत्र सहित ऑरिजनल मार्कशिट भी रखी है। युवक ने 8742846451 पर संपर्क कर बैग पर लौटाने का अपील की है।

सिंधी मंदिर में हुआ भजन कीर्तन का आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार को रात 8 बजे से झूलेलाल मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। रवि रिझवानी ने बताया कि मंदिर प्रांगण में प्रति शुक्रवार शाम 8 बजे से झूलेलालजी के भजन कीर्तन का आयोजन सिंधी समाज के श्रद्धालुओं द्वारा किया जाता है। यहां कीर्तन में मुरलीधर संगवानी, किशोरी खटनाणी, मनोज थदानी, निखिल रिझवानी ने झूलेलालजी के भजनों की प्रस्तुतियां दी। ढोलक वादक बालक आर्यन खटनाणी ने भजनों के स्वरों को थाप की संगत दी। श्रद्धालुओं ने नाचते गाते सत्संग का आनंद लिया और पल्लव के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

कोटासर गौशाला में गौसेवा कर मनाया जन्मदिन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुलचासर के मोडाराम जाजड़ा ने अपने दोहित्र अर्नव पंचारिया गंगाशहर का जन्मदिन शनिवार को कोटासर की श्रीकरणी गौशाला में मनाया। इस दौरान अर्नव की माता पूजा पंचारिया सहित परिवार के सदस्य मौजूद रहें व अपने हाथों से गौवंश को गुड़ खिलाकर मीठी लापसी का भंडारा खिलाया। गौशाला समिति ने अर्नव को शुभकामनाएं देते हुए जाजड़ा परिवार का स्मृति चिह्न देकर स्वागत सम्मान करते हुए आभार जताया।