






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जनवरी 2025। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़े दिन भर की 6 खास खबरें, एक साथ – एक नजर में, देखें विभिन्न फोटो भी।
जेपीएस में याद किया गया स्वामी विवेकानंद को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर शनिवार को कस्बे के जयपुर पब्लिक स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने बताया कि स्वामीजी की जयंती 12 जनवरी पर अवकाश होने के कारण कार्यक्रम 11 जनवरी को ही आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों को उनके जन्म, जीवन एवं ज्ञान के संबध में जानकारियां देते हुए उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र प्रथम एवं भारतीय संस्कृति के नवउत्थान का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में एमडी चंद्रमुखी घिंटाला ने बच्चों को स्वामीजी के आदर्श वाक्य “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक नहीं रूको” को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। शिक्षक सत्यपाल, अंशु शर्मा, विनोद, हरिश शर्मा, भरतसिंह, रूचिका, रजनी, कंचन, पल्लवी, मनिषा, ममता, सरोज, सुप्रिया, पायल शर्मा, चांदनी, कोमल, निलम, रश्मि गौड, मानवी, मानिका आदि ने भी बच्चों को स्वामी विवेकानंद के बारे में बताया। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यापर्ण किया गया एवं जयकारे एवं मौन से श्रृद्धाजलिं दी गई।

ठुकरियासर स्कूल की टंकी में जहर प्रकरण, ग्रामीणों ने दिया थानाधिकारी को ज्ञापन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव ठुकरियासर में संचालित निजी स्कूल की पानी की टंकी में जहर डालने की घटना के संबध में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से श्रीडूंगरगढ़ पहुंच कर थानाधिकारी को ज्ञापन दिया है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में प्रकरण की जांच करवा कर जहर मिलाने वाले को पकड़ने एवं जांच होने तक स्कूल बंद रखने की मांग की है। ग्रामीणों ने घटना के संबध में स्कूल संचालक पर भी घटना को छिपाने का आरोप लगाते हुए मामले की पूरी तहकीकात करवाने की मांग की है।
अयोध्या पदयात्रियों का होगा अभिनंदन, सोमवार को निकलेगा जूलूस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ से करीब 1100 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर अयोध्या पदयात्रा पूर्ण करने वाले कस्बे के सात जातरूओं के यात्रा पूर्ण कर एवं अयोध्या में दर्शन कर वापस लौटने पर क्षेत्रवासियों द्वारा अभिनंदन किया जाएगा। सोमवार 13 जनवरी को सुबह 11 बजे घूमचक्कर स्थित पवन होटल पर इन जातरूओं का स्वागत करने के बाद वहां से मुख्य बाजार होते हुए आडसर बास स्थित श्रीराम मंदिर तक अभिनंदन जूलूस निकाला जाएगा।
कोलायत-जैसलमेर रेलवे लाईन की बजट स्वीकृति की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के रेलवे अधिकार कार्यकर्ता कन्हैयालाल सिहाग ने केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को पत्र देकर कोलायत से जैसलमेर तक प्रस्तावित रेल खंड वाया बज्जू, नाचना, मोहनगढ़ के लिए बजट स्वीकृत करवाने की मांग की है। सिहाग ने पत्र में इस रेल खंड होने से होने वाले फायदों को बताते हुए आगामी रेल बजट में इसे शामिल करवाने का आग्रह किया है।
गौरव पथ पर खुला पड़े है मौत के तार, गौवंश की करंट से मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के गौरव पथ पर रोड़ लाईट के लिए लगाए गए लोहे के पोलो में कई जगहों पर तार खुले पड़े है एवं बारिश के मौसम में जमीन नम होते ही यहां करंट प्रवाहित हो जाता है। शनिवार को गौरव पथ पर इन तारों से फैले करंट की चपेट में आने से एक गौवंश की मृत्यू हो गई। घटना के बाद आस पास के लोगों ने रोष जताया है एवं कई बार सूचना देने के बाद भी करंट रोकने के प्रयास नहीं होने पर निराशा जताई है।


भागवत में सजाई कृष्ण बाल-लीलाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव कोटासर के भोमियाजी मंदिर में चल रही सात दिवसीय भागवत कथा के पांचवें दिन श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन किया गया। कथावाचक पंडित प्रकाश तिवाड़ी ने भगवान की लीलाओं का उल्लेख करते हुए भगवान द्वारा प्रत्येक स्थिति में भक्त की रक्षा किए जाने की बात कही। कथा के दौरान संत हरिदास महाराज लखासर का भी सानिध्य रहा एवं उन्होने भी जीवन में भक्ति को शामिल करने की प्रेरणा दी। कथा में शनिवार को अतिथि रूप में गो ग्राम सेवा संघ के जिला संयोजक महेन्द्रसिंह तंवर, मदनसिंह राठौड, मोहनसिंह देवड़ा, भंवर खिलेरी, भीमसिंह, मोहनसिंह, हेमाराम डेलू, प्रभूराम कुकणा, हरिराम भादू, धुडाराम, परमेश्वरराम, लिच्छूराम, सुरजाराम भादू, भागीरथ ओझा, हरिओम सेन, रामरतन सेन, रेवंतसिंह पडिहार, नत्थूसिंह पडिहार, गोपालराम सुथार, रामप्रताप सारण, रूघाराम मूंड, रामलाल, पेमाराम गोदारा, भागीरथ गोदार, शिवकुमार, मघाराम, जगदीश प्रसाद, शंकरलाल धारणियां, हंसराज धारणिया आदि पहुंचें जिनका व्यास पीठ द्वारा दुप्पटा पहना कर अभिनंदन किया गया।




