May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-01-20 at 19.43.32

श्रीडूंगरगढ़ निवासी डॉ प्रभुदयाल डेलू बने उपनिदेशक आयुर्वेद, किया अभिनंदन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ के डेलवां के मूल निवासी व कालूबास में रहने वाले डॉ प्रभुदयाल डेलू का बीकानेर में उपनिदेशक आयुर्वेद पद पर पदस्थापन के बाद सोमवार को आयुर्वेद चिकित्सकों ने उनका अभिनंदन किया। चिकित्सकों ने फुलमाला पहना कर फुलों का गुलदस्ता देकर सम्मान करते हुए बधाई दी। डॉ डेलू से आयुर्वेद को जनसेवा का माध्यम बताते हुए इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करने की बात कही। उन्होंने फरवरी में बीकानेर  जिला  मुख्यालय पर आयोजित होने संभाग स्तरीय आरोग्य मेले की तैयारियों को लेकर चिकित्सकों के साथ समीक्षा  बैठक भी की व आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डॉ डेलू का अभिनंदन करने पहुंचे आयुर्वेद डॉक्टर, डॉ डेलू ने दिए दिशा निर्देश।

देराजसर में धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव, आटा-साटा कुप्रथा पर हुई प्रभावी प्रस्तुति।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आटा-साटा एक सामाजिक कुप्रथा है जिसका समाज में उन्मूलन होना चाहिए, इस ज्वलंत विषय पर किशोरी बालिकाओं ने प्रभावी संदेश देते हुए एक नाट्य प्रस्तुति दी। गांव देराजसर के राउमावि में आयोजित वार्षिकोत्सव के मंच पर कक्षा 12वीं की छात्राएं अनिता, शर्मिंला, कोमल, आरती, जयश्री, वसुंधरा, किरण, पूजा,  कौशल्या व सरस्वती ने आटा साटा के माध्यम से बाल विवाह से शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक एवं स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एक विवाह टूटने पर एकसाथ कई घर बिखरते है। इससे पूर्व सरस्वती वंदना व गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। शाला प्रधानाचार्य श्रीमती मीना खत्री ने विद्यालय में बच्चों को अच्छी शिक्षा एवं संस्कार देकर उनके जीवन को एक नया रूप दिए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि शिक्षक वर्ग को भावी पीढ़ी को शिक्षित एवं संस्कारित बनाकर समाज को सुंदर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। कार्यक्रम में वरिष्ठ अध्यापक मोहन स्वामी, भोमाराम दुगरिया, कुलदीप सिंह पूनियां सहित पूरा स्टाफ सक्रिय रहा व व्यवस्थाएं संभाली। समारोह में गांव के मौजिज लोग शामिल हुए। अध्यापक श्यामलाल सारण ने सभी अतिथियों का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किशोरी बालिकाओं ने दिया प्रभावी संदेश, दी आटा साटा नाटिका की प्रस्तुति।

नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का बार सदस्यों ने किया अभिनंदन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारतीय जनता पार्टी के श्रीडूंगरगढ़ शहर मंडल अध्यक्ष पद पर नवनियुक्त एडवोकेट राधेश्याम दर्जी का सोमवार को बार संघ द्वारा न्यायालय परिसर के पुस्तकालय भवन में अभिनंदन किया गया। वकीलों ने दर्जी को बधाई देते हुए फुलमालाएं पहनाई व मुंह मीठा करवाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यनारायण प्रजापत ने की और इस दौरान एडवोकेट धर्मेंद्रसिंह शेखावत, ललित कुमार मारू, जयप्रकाश मीणा, के.के. पुरोहित, पंकज पंवार, सोहन सिद्ध, किशन स्वामी, सजंय बोहरा, जितेन्द्र स्वामी, गणेशराम मेघवाल, अनिल धायल, गोपाल पारीक व मनमोहन पैरोकार, पुखराज तेजी शामिल रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट राधेश्याम दर्जी का बार संघ के वकीलों ने किया स्वागत सम्मान।