






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 फरवरी 2025। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें दिन भर की चार विशेष खबरें एक साथ, एक नजर में।
वंचित रहे किसानों का बनाया चार्ट, प्रतिदिन 405 टोकन होगें जारी, किसान सहूलियत के हिसाब से चारों केन्द्र में कहीं भी तुलवाने के लिए स्वतंत्र, पढ़ें पूरी खबर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 फरवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में इस बार रिकार्ड 12 हजार से अधिक किसानों ने सर्मथन मूल्य पर मूंगफली खरीद करवाने के लिए पंजीयन करवाया और अब सभी किसानों की मूंगफली तुलवाने के लिए खरीद एंजेसी क्रय विक्रय सहकारी समिति द्वारा पूरजोर प्रयास किए जा रहे है। समिति के मुख्य व्यवस्थापक यशवंत सिंह ने बताया कि खरीद 28 फरवरी तक होगी एवं अब वंचित रहे किसानों की संख्या एवं कार्यदिवसों की गणना कर प्रतिदिन 405 किसानों के टोकन जारी किए जाने का निर्णय राजफैड़ द्वारा लिया गया है। किसान अपना टोकन जारी होने के बाद अपनी सहूलियत के हिसाब से श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी खरीद केन्द्र, श्रीडूंगरगढ़ खरीद केन्द्र ए, नापासर खरीद केन्द्र एवं लूणकरणसर खरीद केन्द्र पर अपनी मूंगफली तुलवाने के लिए स्वतंत्र है एवं जहां किसान को कम भीड़ मिले वहां वह तुलवा सकता है। ऐसे में एक केन्द्र पर प्रति कार्यदिवस 101 टोकन तोलने का कार्य भार होगा एवं यह आराम से किया जा सकेगा। यशवंत सिंह ने बताया कि नापासर खरीद केन्द्र पर 25 हजार बोरी बारदाना श्रीडूंगरगढ़ से भेजा गया है एवं वहां एकदम खाली पड़ा व किसानों का इंतजार हो रहा है।
रविवार व सोमवार को होगी सिद्ध समाज की वॉलीवाल प्रतियोगिता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिद्ध युवा महासभा संस्था द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित करवाए जाने वाली देव श्री जसनाथजी सिद्ध समाज शुटिंग वॉलीवाल प्रतियोगिता का आयोजन कस्बे के हनुमान क्लब वॉलीवाल मैदान में गत 15 व 16 फरवरी को होनी थी लेकिन आक्समिक कारणों से प्रतियोगिता को स्थगीत कर अब 23 एवं 24 फरवरी को आयोजित की जा रही है। सिद्ध युवा महासभा के अध्यक्ष भगवाननाथ सिद्ध ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए कार्यकर्ताओं ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है एवं प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों व श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बाडमेर, बालोतरा, नागौर, बीकानेर, चूरू सहित कई जिलों से सिद्ध समाज के युवा वॉलीवाल खिलाड़ी अपनी टीमें लेकर पहुंच रहे है। प्रतियोगिता के दौरान समाज के वरिष्ठजन भी पहुंचेगें एवं युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए समाजहित में सक्रियता रखने का संदेश देगें। प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार 23 फरवरी को दोपहर 12 बजे अतिथियों द्वारा किया जाएगा। प्रतियोगिता में पहुंचने वाले सभी खिलाडियों, समाज के लोगों रहने, खाने की व्यवस्थाएं भी की गई है। महासभा के सभी कार्यसमिति सदस्यों एवं खेल आयोजन से जुड़े युवा कार्यकर्ताओं ने अधिकाधिक संख्या में समाज के लोगों से प्रतियोगिता में पहुंचने का आह्वान किया है।
भागवत के दूसरे दिन बताया भक्ति महात्मय।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के प्रताप बस्ती स्थित श्रीसंत आश्रम में मोहल्लेवासियों द्वारा सामूहिक सहयोग से आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा के दूसरे दिन शुक्रवार को बड़ी संख्या में श्रृद्धालू शामिल हुए। जिन्हें विभिन्न भागवत प्रसंगों को उल्लेख करते हुए कथावाचक रामस्नेही संत मोहनराम महाराज ने भक्ति का महात्मय बताया। महाराज ने ईश्वर के प्रति अटूट भक्ति रखने वाले भक्त के जीवन में कष्टों को हरने की जिम्मेदारी भगवान द्वारा स्वंय निभाने की बात कही।
शनिवार को मनेगा श्याम फाल्गुन महोत्सव, देर रात तक गूंजेगें श्याम भजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के सिंधी कॉलोनी में शनिवार रात को श्याम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्याम भक्तों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में गायक कलाकार गोकुल शर्मा, राज पुरोहित एवं देवेश शर्मा बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुतियां देगें। आयोजन के लिए विशेष श्याम झांकी भी सजाई जाएगी।



