






नीलगाय की हुई मौत, वन विभाग जुटा कार्रवाई में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 सितंबर 2025। क्षेत्र के गांव दुसारणा में सोलर के तारों में उलझ कर नीलगाय की मौत हो गई। घटना सोमवार की है और ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की। सहायक वन संरक्षक सत्यपाल सिंह ने बताया कि दुसारना रोही में सोलर के तारों में उलझ कर एक नीलगाय की मौत हो गई। जिसमें गांव के गोपाल व पूनमचंद से पूछताछ की जा रही है। वहीं बुधवार को पशु चिकित्सक से पोस्टमार्टम करवाया गया है। सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पीएम की रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
जिला स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता में विजेता दुलचासर, खिलाड़ियों का स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 69वीं स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में कालू में आयोजित जिला स्तरीय रग्बी फुटबॉल 19 वर्षीय प्रतियोगिता में दुलचासर के राउमावि की टीम विजेता रही है। फाइनल मुकाबले में राउमावि दुलचासर की टीम ने कांकड़वाला टीम को 10-0 से हराकर एकतरफा खिताब जीत लिया है। विजेता खिलाड़ियों के गांव में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य कृष्णा मैडम, हरिओम, ओमसिंह राजपूत, भारती, वर्षा, पीटीआई बजरंग सारण सहित स्कूल स्टाफ ने विजेता टीम का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अशोक सुथार ने विजेता टीम को जीत की बधाई देते हुए इसे गौरव का क्षण बताया। इसके बाद स्कूल से विजेता टीम के साथ विजयी जुलूस निकाला। गया। जुलूस में विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जीत की बधाईयां दी।

गौशाला पहुंचे दानदाताओं का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर की श्रीकरणी गौशाला में बुधवार को पहुंचे दानदाता का सम्मान किया गया। अगरसिंह ने बताया कि दुलचासर निवासी व उड़ीसा प्रवासी नंदकिशोर मूंधड़ा, श्रीडूंगरगढ़ के सुरेश मोहता, अंकित पेड़ीवाल, संजय पांडिया, हेमंत पारीक गौशाला पहुंचे व गौशाला का अवलोकन किया। गौशाला समिति ने सभी को स्मृति चिह्न देकर दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। दानदाताओं ने गौशाला में सहयोग राशि सौंपी। वहीं सुबह गौशाला में बैंगलुरू प्रवासी व पलाना निवासी श्यामसुदंर मोटयार ने अपने दादी दादा की स्मृति में गौवंश के लिए मूंग चूरी का भंडारा किया। बीकानेर के दानदाता सुनील कुमार माथुर ने भी श्राद्ध पक्ष में गौवंश के लिए मूंगचुरी का भंडारा ग्रो ग्रास के रूप में किया। समिति ने दानदाताओं का आभार जताया।

अखंड कलश यात्रा क्षेत्र से हुई विदा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गायत्री परिवार का अखंड ज्योति कलश यात्रा बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ अचंल से विदा हुआ। बुधवार सुबह गांव सांवतसर में हवन आयोजित हुआ व सभी को सामूहिक रूप से गायत्री मंत्र का जाप करवाया गया। यात्रा यहां से बादनूं, नोखा के क्षेत्र में गई है। वहीं सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि मंगलवार शाम को झंवर बस स्टैंड पर स्थित शिव मंदिर में एडवोकेट ओमप्रकाश पंवार की ओर से दीप यज्ञ का आयोजन रखा गया।





