May 20, 2026
WhatsApp Image 2022-03-27 at 18.52.03

राजस्थान कंप्यूटर सेंटर में महिलाओं का निशुल्क बैच शुरू, पार्षद नाई ने किया उद्घाटन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मार्च 2022। आज महिला व बाल विकास मंत्रालय के सहयोग से कस्बे में निःशुल्क कंप्यूटर सेंटर का उद्घाटन राजस्थान कंप्यूटर सेंटर में किया गया। इस मौके पर नगरपालिका के मनोनीत पार्षद एडवोकेट मनोज कुमार नाई ने उद्घाटन करते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ कस्बे के नागरिकों को पूरा मिल सके इसके लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में कस्बे की बालिकाएं कार्यक्रम में उपस्थित रही व उनमें कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त करने के लिए उत्सुकता नजर आई। कार्यक्रम में रमजान रंगरेज ने बालिकाओं को कम्प्यूटर शिक्षा के लाभ बताए। इस दौरान कस्बे के कई नागरिक उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान कम्प्यूटर सेंटर में बालिकाओं के लिए निःशुल्क कक्षाओं के उद्घाटन किया।

अंडर ब्रिज की मांग को लेकर धरना जारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मार्च 2022। रेलवे अंडर ब्रिज की मांग को लेकर किसान नागरिक धरने पर बैठे है। बता देवें रेलवे विद्युतीकरण के कारण रेल लाइन के पार खेतों तक नागरिकों का आना जाना दूभर हो गया है जिससे परेशान नागरिक अंडर ब्रिज की मांग कर रहें है। बता देवें विधायक गिरधारीलाल महिया व यूथ कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने भी श्रीडूंगरगढ़ पुण्दलसर कट्टानी मार्ग पर अंडर ब्रिज की मांग अधिकारियों से की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसान धरने पर बैठ कर मांग रहें है रास्ता।

श्रीडूंगरगढ़ में गणगौर उत्सव की धूम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मार्च 2022। पूरे अंचल में गणगौर उत्सव की धूम मची है। युवतियों के झुंड सुबह विभिन्न ड्रेस कोड के साथ गणगौर पूजन करती है व शाम को धूप आरती की जा रही है। घर घर गौर के बनोरे निकाले जा रहें है और बालिकाएं व युवतियां खान पान के आयोजनों के उत्सव मना रही है। महिलाएं गणगौर के गीत आदि गायन में व्यस्त है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रेम मंडल कि महिलाओं ने धूमधाम से गणगौर पूजन कर बनोरा निकाला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास में गणगौर के बनौरे पर युवतियों ने पहने साफे, उत्साह से मनाया जा रहा है पर्व।