May 20, 2026
evee

कल सुबह ढाई घंटे होगी बिजली कटौती।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार सुबह को 7 बजे से 9.30 बजे तक कस्बे के सिटी फीडर बिग्गा, ओल्ड सिटी, न्यू सिटी, पीएचईडी, सेसोमूं, वीआईपी, रेलवे स्टेशन फीडर से बिजली आपूर्ति बाधित होगी। विभागीय अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इन सभी फीडरों से आपूर्ति होने वाले इलाकों में कल सुबह ढाई घंटे आपूर्ति बाधित होगी।

पीएचसी में दिया एक वाटर कूलर व एक बेबी वार्मर मशीन, ग्रामीणों ने जताया आभार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव ऊपनी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एचजी फाउंडेशन द्वारा एक वाटर कूलर व एक बेबी वार्मर मशीन भेंट दी गई। सरपंच प्रतिनिधि रामेश्वरलाल गोदारा की प्रेरणा से फाउंडेशन सदस्यों ने गुरूवार को केंद्र में दोनों वस्तुएं दी। गोदारा ने इस दान को पूरे गांव के मरीजों के लिए उपयोगी बताया। केंद्र के मेडिकल स्टाफ नवीन महला ने कहा कि नवजात शिशुओं के लिए बेबी वार्मर की अस्पताल में सख्त जरूरत थी वहीं गर्मी में ठंडे पानी के लिए लगे कूलर से मरीज व स्टाफ सभी को राहत मिल सकेगी। स्टाफ के बनेश कुमार मीणा, मांगीलाल गोदारा व बबीता कंवर ने सरपंच प्रतिनिधि सहित दानदाता का आभार जताया। इस दौरान नरसाराम गोदारा, राजेंद्र गोदारा, श्रवण गोदारा, लक्ष्मीनारायण गोदारा, कैलाश गर्वा, अभिषेक तंवर, सहीराम तर्ड, सुखराम गोदारा सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ऊपनी पीएचसी में दानदाता ने दिया वाटर कूलर और बेबी वार्मर मशीन, ग्रामीणों ने जताया आभार।

महिया ने शराबबंदी के धरने पर पहुंच लगाए आरोप।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया बुधवार को गांव धीरदेसर चोटियान में 215 दिन से जारी शराबबंदी के लिए दिए जा रहें धरने पर पहुंचे। महिया ने सरकार व प्रशासन पर शराब माफियाओं के साथ मिलीभगत के आरोप लगाते हुए युवा पीढी़ व जनहित की मांग पर भी सुनवाई नहीं करने की बात कही। महिया ने कहा कि प्रशासन की जिम्मेदारी है कि आमजन की बात सुनकर मानी जाए। एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य ने कहा कि लंबे समय से ग्रामीण धरने पर बैठकर शांतिपूर्ण ढंग से शराब ठेका बंद करने की मांग कर रहें है। परंतु प्रशासन व सरकार की अनदेखी के कारण ग्रामीणों में रोष की स्थिति है और युवा उग्र आंदोलन का निर्णय लेने को मजबूर हो रहें है। बुधवार को धरनास्थल पर केशराराम चोटिया, आदूराम, भरत, सहीराम चोटिया, परमेश्वर लाल चोटिया, ओमप्रकाश चोटिया, मदन, सीताराम, बीरबलराम, कानाराम, मोटाराम सांसी, बलबीर चोटिया, किशन चोटिया मौजूद रहें।

ट्रोमा सेंटर निर्माण प्रारंभ के लिए जारी धरने पर जताया विरोध।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रोमा सेंटर संघर्ष समिति द्वारा जारी धरने के आज 172वें  दिन अनेक सदस्यों ने पहुंचकर अपनी मांग को दोहराया। सदस्यों ने उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ट्रोमा सेंटर का निर्माण शुरू करवाने सहित उपजिला अस्पताल में महिला विशेषज्ञ डॉक्टर की नियुक्ति किए जाने की मांग की। इस दौरान माकपा सचिव मुखराम गोदारा, पूर्व सचिव अशोक शर्मा, सोनियासर सरपंच नंदकिशोर बिहानी, टेऊ सरपचं सुनील मेघवाल, मदनलाल प्रजापत,हरिप्रसाद सिखवाल, सोहनराम डोटासरा, दीपचंद, भिंयाराम, रामनिवास बाना सहित अनेक जने शामिल हुए।